Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नौगढ़ पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते 6 हथियार बंद बदमाश चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बने मरघट के पास से नौगढ़ पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुये 6 हथियार बंद बदमाशों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है और वही पकड़े गये आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके ऊपर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं । 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19/09/2021 को रात्रि कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि नौगढ ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बने मरघट के पास 05-06 बदमाश हथियार से लैस होकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय द्वारा दो टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया और मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुच कर टीम द्वारा घेराबन्दी कर बदमाशों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना कमलेश पिता रामप्रसाद शाह उम्र 23 वर्ष सा. गनियारी थाना बैढन, संतोष उर्फ नानदाउ पिता बांकेलाल कोल उम्र 27 वर्ष सा. जिलानी मोहल्ला वैढ़न, सोनू पिता छोटेलाल साहू सा. देवरा उम्र 19 वर्ष थाना बैढन, लालमन शाह पिता दुबई शाह उम्र 22 वर्ष निवासी देवरा थाना वैढन, धीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ बलई पिता शिवसागर शाह उम्र 25 वर्ष सा. देवरा थाना बैढन एवं बाबूचन्द्र उर्फ चकरा पिता रामबिदेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. गनियारी थाना वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) बतायें और इनके पास से दो अदद बका, दो अदद लोहे की राड, दो नग बांस का डण्डा, दो प्लास्टिक की टार्च एवं बीडी माचिस बरामद हुआ ।

वही पूछताछ पर उन्होने बताया कि हम लोग आज रात नौगढ स्थित आहुजा पेट्रोल पम्प पर लूट करने की योजना बना रहे है और समस्त आरोपियों के खिलाफ थाना वैढन मे अप.क्र. 1095/2021 धारा 399, 400, 402 भादवि 25 बी आर्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया और वही पकडे गये उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है एवं आदतन अपराधी है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. अरविन्द्र द्विवेदी, पप्पू सिंह, प्र.आर. पंकज सिंह चौहान, सूर्यभान साकेत, अमजद खान, पंकज सिंह चंदेल, राजीव रावत, आर. जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र, अभिमन्यू उपाध्याय, महेश पटेल, राजबहोर प्रजापति अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...