Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम के आवास की छत पर मवेशियों का है डेरा, है गंदगी का आलम व्याप्त

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/09/2021

पड़ोसियो का रहना हुआ दुश्वार, तू तू – मै मैं की बनी रहती है स्थिति

कहाँ गया “स्वच्छ भारत मिशन” का नारा ? जाँच करवाकर कार्यवाही की माँग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली दिव्यांग कर्मचारी के.पी. पटेल नगर निगम बैढन कार्यालय में पदस्थ है जिनको मोरवा आवास एच टाइप क्र.04 मे परिवार सहित निवासरत है जो मुख्यालय बैढ़न अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रतिदिन मोरवा से बैढन कार्यालय आना जाना होता है उक्त आवास के ऊपर आवास क्र.05 में एम.पी. तिवारी पम्प आपरेटर परिवार के साथ निवासरत है और उनके द्वारा शासकीय आवास में आज से लगभग 5 वर्ष से आधा दर्जन मवेशी पाले है हुये है जो मवेशियों का गोबर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ छत एवं बालकनी से नीचे फेका जाता है जो कई बार समझाइस देने के बावजूद एमपी तिवारी के द्वारा विवाद की स्थिति उतपन्न किया जाता है ।

वही श्री पटेल ने बताया कि दिनांक 01/09/2021 को प्रार्थी मुख्यालय बैढन में अपने ड्यूटी में थे और वही श्री तिवारी द्वारा प्रार्थी के बच्चों से विवाद गाली – गलौच एवं अपमानित शब्दो का उपयोग किया गया है और थाना मोरवा जाकर सही तथ्य को छिपाते हुये शिकायत की गयी ।

वही श्री तिवारी के द्वारा के.पी. पटेल के आवास के बगल में कम से कम 1 ट्रक से अधिक गोबर सड़े – गले भूसा एवं मल मूत्र इकठ्ठा किया गया है जिस कारण से महामारी फैलने की संभावना बनी हुयी है जिसकी जाँच करायी जा सकती है और साथ ही बनी बाउंड्री में लगे गेट में ताला लगा दिया है और वहाँ पर सफाई कर्मी यदि सफाई किये जाने हेतु जाते है तो उन्हे गाली- गलौच कर भगा दिया जाता है और यह बोला जाता है कि यह जमीन मेरे पट्टे की है मेरा कोई कुछ नही कर सकता है ।

वही नगर निगम कर्मचारी प्रार्थी के.पी. पटेल ने इन सभी स्थितियों को देखते हुये सही तथ्यों की जांच कराकर शासकीय आवासों में पशुपालन किये जाने व शासन के आदेशों की अवहेलना के आरोप में कार्यवाही किये जाने व बाउंड्री गेट में लगे ताला की चाभी मोरवा स्वास्थ्य अमला को सुपुर्द किये जाने की मांग की है ताकि प्रार्थी एक दिव्यांग कर्मचारी हैं सामान्य रूप से जीवकोपार्जन करने की गुहार लगायी है ।

जिसकी प्रतिलिपि जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक व नगर निगम आयुक्त, मोरवा थाना सहित जिले के अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया है और अभी तक कोई कार्यवाही नही हुयी है और वही जाँच कराकर कार्यवाही की माँग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...