Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जियावन थाना क्षेत्र में बिजली करेंट लगने से 1 की हुई मौत बचाने के प्रयास में 4 लोग आये करेंट की चपेट में हुये घायल, बाल – बाल बचे, परिजनो में टूटा दुख का पहाड़

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/09/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/देवसर जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत जियावन गाँव में आज सुबह लगभग 10:00 बजे दिन में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी जिसे आनन-फानन में देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के दौरान परिजन द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु लाया गया और वहाँ पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

वही बताते हैं कि मृतक पवन सोनी पिता स्व. हीरा सोनी उम्र लगभग 45 वर्ष के थे निवासी जियावन – देवसर के थे जो उनके घर के बगल से पड़ोसी द्वारा कटे हुये तार को खिंचा गया गया था जो मृतक पवन सोनी द्वारा लोहे की जाली वगैरह से घेरने का कार्य कर रहे थे तभी बिजली करेंट के चपेट में आने के बाद परिजन कुछ समझ नही पाये मृतक के पत्नी और पुत्र- पुत्री उठाने गये तभी 4 लोग और करेंट की चपेट में आ गये और वही आनन – फानन में किसी द्वारा सूखा बल्ली से तार को मारकर तोड़ा गया तभी 4 लोग सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और किसी हाथ मे, किसी के अंगुली में करेंट से घायल हुये है और यह सब देखकर परिजन सन्न रह गये ।

परिजन बताते है कि 4 -5 साल पूर्व में मृतक का छोटा भी राकेश सोनी भी उसी जगह उसी बिजली करेंट से मौत हो गयी थी और आज पवन सोनी को बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी और उनके पत्नी, 4 बेटी 1 पुत्र है सब मिलकर पवन सोनी को बचाने का प्रयास किया वह लोग भी करेंट की चपेट आ गये जो घायल बताये जा रहे है और ऐसे में एक भरा पूरा परिवार में मातम का माहौल छा गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...