ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/09/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 41 इंदिरा वार्ड गनियारी के प्रेमनगर में सड़क पर सड़क बनाया जा रहा है ।
वही रहवासी बताते है कि जहाँ पर इंटरलॉकिंग सड़क 6 – 7 माह पूर्व में नगर निगम द्वारा बनवायी गयी थी जो अब वहां पर इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर पीसीसी सड़क एनटीपीसी विध्याचल के सीएसआर मद से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और वही पर बगल में “प्रधानमंत्री आवास योजना” (बीएलसी) के तहत कई हितग्राही के ढाई लाख रुपये अनुदान की राशि से मकान बनाकर आबाद है और उनके घर के सामने सड़क – नाली वर्षो से नही बन पाया है जो घरो के सामने कीचड़ से होकर आवागमन करने को मज़बूर है ।
स्थानीय बताते हैं कि जहां पर सड़क नहीं है कम से कम वहां पर नगर निगम प्रशासन व एनटीपीसी द्वारा सड़क बनवा दिया जाता तो स्थानियो को आवागमन करने में सहूलियत मिलती और यही बनने वाली सड़क जहाँ पर जरूरतमन्द लोग निवासरत है सड़क का निर्माण होता तो सदुपयोग होता रहता है ।
वही बताते हैं कि जहां पर “प्रधानमंत्री आवास योजना” (बीएलसी) के तहत घर बना होता है वहां पर नाली – पानी – सड़क बिजली इत्यादि सुविधाये देना होता है जबकि वहीं पर हितग्राही इन सुविधाओं से कोसों दूर हैं और ऐसे में नगर निगम एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
इनका कहना है
सिंगरौली जिला कलेक्टर से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि बात करते हैं ।
नगर निगम से इनका है कहना है
नगर निगम सिंगरौली कार्यपालन यंत्री आर.के.जैन को अवगत कराते हुये जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग के ऊपर सड़क बनाया जा रहा है यह एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर से मद कार्य कराया जा रहा है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal