
हिम्मत समाचार/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/बी.एम. नामदेव)सरई तहसील अंतर्गत डोंगरी व रौहाल में लगभग 150 एकड़ शासकीय भुमि पर भू माफियो की बुरी नजर टिकी हुई है आप को बता दे कि सिंगरौली जिले अंतर्गत इस तरफ के कई भू माफिया है लोगो से पैसे लेकर शासकीय जमीनों को बाबा दादा के नाम जमीनी रिकार्ड रुम के कर्मचारियों से मिली भगत कर पुराने दस्तावेज में दर्ज करा हेरा फेरी कर पुराने दस्तावेज बनवा शासकीय जमीन को लूटने का काम कर रहे है ऐसे ही एक भु माफिया का पता चला है जिसका प्रकरण फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने नाम चढ़वाने के लिए न्यायालय में चल रहा है।।
आप को बता दे कि इस तरफ के भु माफिया ऐसे जमीन की तलाश करते है जिस क्षेत्र में कंपनियां स्थापिय होने वाली होती है जिसके लालच में NCL आदि के अधिकारियों कर्मचारियों को लालच दे कर मोटी रकम ले कर शासकीय भूमि को उनके नाम कराने का काम करते है जिसका कुछ दस्तावेज हाथ लगा है जिसका आर.टी.आई.के तहत मिलने वाली जानकारी बहुत जल्द जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर शासकीय भूमि को बचाने का प्रयास कराया जाएगा।।
एक स्थानीय NGO का कहना है कि इस तरह फर्जी तरीके से शासकीय भूमि को हथियाना अपराध है शासन को ऐसे भु माफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर दोषियों को सही जगह पहुचाना चाहिए जिससे कि शासकीय भूमि को उन माफियाओं से बचाया जा सके ।।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal