बैठक में हालमार्क एच.यू.आई.डी.का उठा मुद्दा

सोनी समाज हो संगठित, लड़ के लेंगे अपना हक – राजकुमार सोनी
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय सोनार समाज विकास एसोसिएशन” सोनभद्र/सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस दिनांक 01 सितम्बर 2021 को बैढन के अम्बेडकर चौक सरस्वती ज्वैलर्स (निर्माणाधीन शापिंग मॉल) परिसर में क्षेत्रीय सोनार समाज द्वारा एक बैठक आहूत की गयी थी ।

जिसमे राष्ट्रीय सोनार समाज विकास एसोसिएशन के राष्ट्रीय राजकुमार सोनी के मुख्य अतिथि एवं जनकलाल सोनी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ ।
बैठक से पूर्व सोनार समाज के आराध्य देवता नरहरि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का प्रारंभ किया गया और इस बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे खुटार के जनकलाल सोनी की अध्यक्ष में स्वजातीय बंधुओं ने अपने समाज के संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षा पर जोर देने, द्वेष भावना से बाहर निकलकर एक दूसरे का सहयोग की भावना रखें और वही सराफा व्यापारी एवं कारीगरों के हित में हॉलमार्क से सम्बन्धित एच.यू.आई.डी. मुद्दे भी उठे और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि सोनी समाज सबसे पहले संगठित हो और उसके बाद संविधान के तहत अपना हक लड़ के लेंगे संगठित होने अतिआवश्यकता है और उनके विचारों को सुना और वहीं आये हुये लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।
उक्त बैठक के दौरान जिले का संगठन कमेटी का गठन किया गया जिसमे बसंतलाल सोनी को जिला संरक्षक, कमल सोनी सिंगरौली जिलाध्यक्ष, राजेश सोनी (पिंटू) को जिला सचिव, दिनेश सोनी (एडवोकेट) को विधिक सलाहकार पद की जिम्मेदारी दी गयी है और आगे संगठन का विस्तार जल्द ही किया जायेगा ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल चन्द्र वर्मा, जाइन्द्र नाथ सोनी, सचिव कामतानाथ सोनी, हीरालाल सोनी, पार्षद हीरालाल सोनी, बालेश्वर सोनी, दिनेश सोनी (एडवोकेट), धनंजय सोनी (शिक्षक), किरण सोनी, इंदु सोनी, आशुतोष सोनी, जमुना सोनी, सन्तोष सोनी (पूर्णमासी), सुभाष सोनी, रामअवतार सोनी, राजकिशोर सोनी, दीपक सोनी सहित भारी संख्या में स्वजातीय बंधु महिला तथा पुरूष सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal