
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में पदस्थ मैकेनिक रामलल्लू पाण्डेय और चपरासी पद पर पदस्थ कमाक्षा राम विगत दिवस दिनांक 31/08/2021 को दोनों लोग एक साथ सेवानिवृत्त हो चुके थे जिनका कल दिनांक 01/09/2021 को दिन बुधवार शाम को नगर निगम कर्मचारियो द्वारा सेवानिवृत्त रामलल्लू पाण्डेय को माला पहनाकर “विदाई सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
जिसमे नगर निगम के कर्मचारी एवं उनके शुभचिंतकों द्वारा गाजे – बाजे व हषोउल्लास के साथ श्रीफल साल और छड़ी देकर सम्मानित किया गया और सदा स्वस्थ रहने व उज्जवल भविष्य की कामना की और वही सेवानिवृत्त रामलल्लू पाण्डेय ने आये हुये लोगो का धन्यवाद संप्रेषित किया ।
वही नगर निगम में चपरासी के पद पर पदस्थ कामाक्षा राम का “विदाई सम्मान समारोह” नहीं मनाया गया और वही नगर निगम के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के निगम कर्मियों द्वारा चौराहों पर दबी जुबान से घोर निंदा करते हुये देखे गये और इस तरह सेवानिवृत्त हुये छोटे कर्मचारियों हौसला बढ़ाने के बजाय निराश करने का कार्य किया गया ।
बताते है कि पूर्व में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सिंगरौली (साडा) में पदस्थ रहे और इसके बाद नगर पालिक निगम सिंगरौली हुआ और रामलल्लू पाण्डेय मैकेनिक के पद पर और कामाक्षा राम चपरासी के पद पर कार्यरत थे जो नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में दिनांक 31/08/2021 तक अपनी सेवाये दी और जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं ।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सत्यम मिश्रा (वित्त उपायुक्त), दिनेश दुबे, पीके सिंह, निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी, संतोष तिवारी, भूपेंद्र सिंह, रामटहल तिवारी, बीके शर्मा सहित भारी संख्या मे नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal