
एसडीआरएफ टीम को संसाधन व उपकरण उपलब्ध कराने की है जरूरत
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नवजीवन रहवासी कल्याण समिति नवजीवन बिहार विन्ध्यनगर द्वारा अपने क्षेत्र के आस पास व अन्य जगहों पर सामाजिक कार्य मे लगी रहती है और वही समिति के आग्रह पर हर्रई आवासीय कालोनी में जर्जर स्थिति में खड़े पेड़ को हटाने हेतु जिले के एसडीआरएफ टीम के 9 सदस्यीय द्वारा सुरक्षित तरीके से दो घरों के बीच खड़े 20 मीटर पेड़ (बाटल पाम) जिसको नीचे से दीमक ने खोखला कर दिया था टीम के द्वारा पेड़ को हटाने हेतु 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया और पेड़ से जानमाल होने की बड़ी संभावना बनी थी जिसे कल हटाया गया और स्थानियवासियो ने काफी राहत महसूस की ।

वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति सचिव एसडी गर्ग ने बताया कि विगत दिवस दिनांक 19/07/2021 को सुबह सिंगरौली एसडीआरएफ कमांडेंट मयंक जैन से संपर्क किये जाने पर तत्काल उन्होंने अपनी 9 सदस्य टीम भेजकर मोहल्ले के इस बड़े खतरे को हटाया और टीम ने उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की मदद से और नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा अन्य आवश्यक संसाधन मुहैया कराये जाने पर लगभग 7 घंटे यानी सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगातार प्रयास कर सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया ।
वही बताते है कि सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र है यहां कई तरह से प्राकृतिक आपदाओं के अलावा भी दुर्घटनाओं की संभावना होती है और इस बात को मद्देनजर रखते हुये टीम को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण और संसाधन के साथ एसडीआरएफ की टीम को और पुख्ता किया जाना एकदम जरूरी है ।
वही इस कठिन कार्य को किये जाने व जन समुदाय को जनधन की हानि से बचाने के लिये सिंगरौली एसडीआरएफ कमांडेंट व उनके टीम को समिति ने धन्यवाद सम्प्रेषित करते हुये और साथ ही आभार व्यक्त किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal