Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दसवीं शिक्षित किशोर महिला बनकर हैकिंग कर महिलाओं को बनाता था शिकार मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी)बैढन जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मोरवा राजीव पाठक के सतत निगरानी में पोर्न साइड से न्यूड वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले शातिर 15 वर्षीय नाबलिक हैकर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में उनकी टीम को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है ।

इस घटना की जानकारी में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत दिवस एक 21 वर्षीय पीड़ित युवक मोरवा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि प्रियंका नाम की लड़की उसका व्हाट्सएप से न्यूड वीडियो बना कर रिकॉर्ड कर ली है और लगातार उससे पैसे की मांग कर ब्लैकमेल कर रही है और साथ ही बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का जो सॉफ्टवेयर का बहुत जानकार है और वह वीडियो को वायरल होने से रोक लेता है जो अभी तक वॉयरल होने से रोकता रहा था लेकिन अब उसने भी हाथ खड़े कर लिये और बताया कि अब वह उस वीडियो को वायरल होने से रोक नही पायेगा और जिसके बाद से वह मानसिक व समाजिक रुप से काफी परेशान है ।

उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुये अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी व आईटी एक्ट के कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया गया और वही विवेचना, पूछताछ एवं पुलिस साइबर एक्सपर्ट की सलाह व मदद से मोरवा पुलिस को एक सुराग मिला कि जो बालक साफ्टवेयर के माध्यम न्यूड वीडियो को रोकने की बात कर रहा है वह वास्तव में इस ब्लैकमेलिंग में उसकी भूमिका हो सकती है ।

वही पुलिस साइबर एक्सपर्ट से मिली जानकारी के बाद मोरवा पुलिस ने नाबालिक बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने सारा गुनाह कबूल करते हुये सारा कहानी बता दिया ।

वीपीएन के माध्यम से अपनी लोकेशन यूएई में दिखाकर text now app को किया था डाउनलोड

मोरवा निरीक्षक त्रिपाठी के अनुसार सॉफ्टवेयर का काफी जानकार नाबालिग ने स्वीकार किया कि और उसने text now app जिसे भारत सरकार ने एक वर्ष से प्रतिबंधित कर दिया है और उसने वीपीएन ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन यूएई में दिखाकर प्ले स्टोर से घर से बैठे-बैठे डाउनलोड कर लिया था इसी ऐप में नाबालिक ने फेक व्हाट्सएप आईडी बना कर अपना नाम प्रियंका रखकर एवं नंबर सेलेक्ट कर कई लोगों को व्हाट्सएप कॉल करके अश्लील चैट करता और उनका न्यूड वीडियो बनाकर उनसे पैसे मांगता था और जो पैसे नही देता तो उन्हे वह न्यूड वीडियो को उनके परिचितों को भेज देने की धमकी देता और रुपये ऐंठता था।

G mail एकाउंट से लोगों का कलेक्ट करता था मोबाइल नंबर

गिरफ्तार नाबालिक हैकर व साइबर अपराधी ने स्वीकार किया कि वह लोगों के जीमेल अकाउंट को हैक करके उनका मोबाइल नंबर निकाल लेता था और अपनी सिम का कहीं प्रयोग नहीं करता था नाबालिग आरोपी के अनुसार वह यूएसए के अलग-अलग नंबर प्रयोग कर व्हाट्सएप आईडी बना कर लगातार चैट व न्युड वीडियो बनाता था।

अब तक बनाये 14 फर्जी व्हाट्सएप आईडी

मोरवा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि अब तक वह कुल 14 फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना चुका है जिसके प्रतिबंध व बंद होने के बाद उसने वर्तमान में पुनः एक नई आईडी बनाया था जिस आईडी से वह ब्लैकमेलिंग करने के दौरान पुलिस के शिकंजे में आ गया।

न्यूड वीडियो को वायरल करने व रोकने, करता था दोहरी ब्लैकमेलिग

पुलिस के अनुसार नाबालिग अपराधी इतना शातिर है कि लोगों का न्यूड वीडियो बनाने के बाद का प्रियंका नाम की आईडी से वीडियो वायरल न करने के नाम पर जहां लोगों को ब्लैकमेल करता था तो नहीं अपने वास्तविक नाम से पीड़ित लोगों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से वीडियो को वायरल होने से रोकने के एवज में मोटी रकम की डिमांड करता था।

क्रिप्टो करेंसी से खरीदा था खतरनाक हैकिंग सॉफ्टवेयर

ज्ञात हो कि आरोपी इतना मास्टर माइंड है कि उसने क्रिप्टो करेंसी से डार्कवेव के माध्यम से खतरनाक हैकिंग सॉफ्टवेयर को खरीद कर उसका इस्तेमाल कर रहा था महज 15 वर्ष के आयु व दसवीं कक्षा तक शिक्षित गिरफ्तार शातिर नाबालिक अब तक आधा दर्जन लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है वही महज 15 वर्ष के लड़के के द्वारा हैकर व साइबर अपराध की संलिप्तता सुनकर पुलिस सहित आमजन के भी सन्न रहे है ।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से हैकर व साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद चौबे, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, आरक्षक सुबोध तोमर, राहुल साहू व साइबर सेल बैढ़न से आरक्षक सोबाल वर्मा व दीपक परस्ते की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...