Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला स्तरीय दस्तक अभियान का सिंगरौली विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ आज से प्रारंभ हुआ “दस्तक अभियान” 18 अगस्त तक घर – घर होगा सर्वे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा “जिला स्तरीय दस्तक अभियान” का हरी झण्डी दिखाकर शुभारभ किया गया ।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, डी.पी.एम सुधाशु मिश्रा उपस्थित रहे।

विदित हो कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के कुशल निर्देशन मे आज 19 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जो 18 अगस्त 2021 तक निरंतर चलेगा और अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक बच्चो का घर – घर जाकर सर्वे किया जायेगा और गतिविधियो के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमो का अनुपालन करने की भी समझाईस दी जायेगी और डीपीएम सुधांशु मिश्रा ने बताया कि दस्तक अभियान के लिये जिले मे दल का गठन किया गया है ।

उन्होने बताया कि दल मे लगे सदस्यो को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है जो घर – घर जाकर बच्चो को दस्त सहित बाल्यकालीन बिमारियो की पहचान कर उपचार का त्वरित प्रबंध किया जायेगा और उन्होने बताया कि दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस एवं जिंक का वितरण के साथ ही कुपोषित बच्चो की सक्रिय पहचान एवं रेफरल 6 से 59 माह के बच्चो मे एनेमिया के स्केनिंग प्रबंध बच्चो को विटामीन ए सहित समुचित बाल आहार पूर्ति संबंधित समझाईस एवं आशिंक अथवा पूर्ण रूप से छूट गये टीकाकरण वाले बच्चो का टीकाकरण भी किया जायेगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...