
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार



BK NEWS//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य व एटक के प्रदेश सचिव संजय नामदेव ने खुटार पुलिस चौकी में घटित हुई घटना की निंदा करते हुए कहा है इस तरफ का कृत्य निंदनीय है आगे उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है बकायदे प्रूफ के साथ की कोतवाली बैढ़न थाना की खुटार चौकी इस समय जादुई चौकी हो गई है।यैसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योकि इससे पहले किसी थाने या चौकी में मैंने इस तरफ की घटना नही सुना है की रात में अवैध रेत से लदा स्वराज 735 ट्रैक्टर पकड़ाया था और 24 घंटे की अंदर स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर सोनालिका कंपनी में बदल जाता है तो इससे तो यही साबित होता है कि नवागत खुटार चौकी प्रभारी के पदभार लेते ही चौकी जादुई हो गई।इससे पहले कई चौकी प्रभारी खुटार में रहे लेकिन इस तरफ की वारदात सामने नही आई जैसा इस समय आ रही है।खैर ये भाजपा सरकार यहाँ कुछ भी हो सकता अभी तो ट्रैक्टर का इंजन बदला है कल को क्या पता मोटरसाइकिल को साइकिल या साइकिल को मोटरसाइकिल,जीप कार को इनोवा फार्च्यूनर बना दे।लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि एक चौकी परिसर में ट्रैक्टर का इंजन बदल जाना खाकी वर्दी को दागदार करने वाला कृत्य किया गया है।मैं मामले की जांच करवाकर चौकी प्रभारी व कारखास को निलंबन की मांग करता हूँ ताकि आम जनता का खाकी वर्दी पर जो भरोसा है वो बना रहे।फ़ोटो में साफ साफ नजर आ रहा है कि जिस ट्राली में स्वराज 735 ट्रैक्टर लगा है उसी ट्राली में स्वराज का इंजन हटाकर सोनालिका का इंजन लगा दिया गया।खुटार पुलिस का यह कृत्य रेत चोरों का बचाने वाला कृत्य है।एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि आखिर यैसी कौन सा कारण था कि चौकी प्रभारी को ट्रैक्टर का इंजन बदलवाना पड़ा।पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस मामले में तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए
http://youtu.be/anuX3TA92DI
चौकी प्रभारी के चमत्कार की हर गली चौराहे पर हो रही चर्चा और खाकी हो रही दागदार
यैसा कोई गली मोहल्ला व चौराहा नही बचा जहाँ इस जादुई चौकी व चमत्कार करने वाले चौकी प्रभारी की चर्चा न हो रही हो,बड़े बुजुर्ग तो ये तक कह रहे है की चौकी प्रभारी कौन सा तंत्रमंत्र किये की खुटार परिसर में खड़ा स्वराज 735 ट्रैक्टर सोनालिका हो गया।इससे तो लगता है कि चौकी प्रभारी वास्तव में चमत्कारी है और चौकी अब जादुई हो गई है।लेकिन उनके इस कृत्य ने पूरे खाकी वर्दी को दागदार कर के रख दिया है।जिस वर्दी पर लोग भरोसा विश्वास करते थे वही चौकी जब चोरों वाला कृत्य करे तो आम जनता किस पर भरोसा करेगी
http://youtu.be/GP-p7zIIBhs
रात के अंधेरे में हो रहा अवैध रेत का परिवहन,जगह जगह गिर रहा रेत,बोल्डर
खुटार पुलिस के कारनामे तो आप सभी जान ही गए लेकिन पुलिस विभाग के मना करने के बावजूद चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत का कारोबार चल रहा है वही सूत्र कहते है शारदा नामक एक ट्रैक्टर मालिक के द्वारा लगातार बोल्डर का परिवहन किया जा रहा है आखिर कौन है शारदा पाण्डेय जिसे पुलिस का भय भी नही है वही सूत्र कहते है कि शारदा पाण्डेय के द्वारा अपने घर पर बिना पेपर का बोल्डर का स्टॉक करके रखा गया है और वही से बोल्डर बेचने का कार्य किया जा रहा है।
http://youtu.be/HycYq8wt0v8

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal