Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नवागत चौकी प्रभारी के कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवाल,चौकी में ट्रैक्टर के इंजन की हो गई अदला बदली,रेत माफिया के प्रति प्रभारी की उदारता का आखिर क्या है कारण

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार:- जी हाँ आपको ये सुनकर थोड़ा अटपटा सा लग रहा होगा हमने फिल्मों में ,सीरियल में और कहानियों में तो सुना है कि आदमी जानवर बन जाता है तो चिड़िया बन जाता है तो तो कभी सर्प इंसान का रूप ले लेता है लेकिन सिंगरौली में इंसान की रियल लाइफ में पहली बार सुनने और देखने को मिल रहा है कि खुटार चौकी में अवैध रेत में पकड़ाया स्वराज ट्रैक्टर 735 रात के अंधेरे में सोनालिका में बदल गया और नही बदला तो सिर्फ ट्रैक्टर का ट्राली।सिंगरौली जिले के कोतवाली बैढ़न थाना अंतर्गत जब से नवागत खुटार चौकी प्रभारी ने पदभार संभाला है उनकी कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है,उनके इस कृत्य से पुलिस विभाग की खाकी वर्दी भी सर्मसार हो रही है।आपको बता दे कि बीते शुक्रवार की रात खुटार चौकी के पुलिस ने पिपरा झांपी में एक अवैध रेत का परिवहन करते बिना कागजात का स्वराज 735 ट्रैक्टर पकड़ा था जिसे चौकी में लाकर खड़ा किया गया था लेकिन ट्रैक्टर का कोई कागजात न होने के कारण रेत माफिया समझ चुके थे कि ट्रैक्टर सीज हो जायेगा।फिर क्या था रेत माफियाओ ने कारखास के जरिये चौकी प्रभारी से मिलकर गुप्तगु किये और बीती शनिवार की रात ट्रैक्टर का इंजन बदलकर स्वराज 735 की जगह सोनालिका खड़ा कर दिया गया जिससे उसका कागजात होने के कारण ट्रैक्टर कार्यवाही के बाद छूट जाए।यैसा पहला मामला नही है इससे पहले भी हमने एम पी ब्रेकिंग न्यूज के माध्यम से खबर प्रकाशित किया था जब एक दूसरे ट्रैक्टर को पकड़कर खुटार पुलिस कार्यवाही करने की बात कर रही थी लेकिन पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट से ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर का नम्बर गायब था।

इनका कहना

मामले की जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जायेगी

IPS वीरेन्द्र सिंह
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...