Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राजस्व संबंधी प्रकरणो का शत प्रतिशत निराकरण करे राजस्व अधिकारी – कलेक्टर

स्थाई पात्रता पर्चीधारियो को शत – प्रतिशत खाद्यान्न वितरण करे सुनिश्चित – राजीव रंजन मीणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने समय सीमा की सप्ताहिक बैठक मे सभी उपखण्डो के राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रो मे राजस्व संबंधित समस्याओ शत – प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे और उन्होने ने कहा कि अविवादित नामातरण, बटनवारा, सीमांकन अतिक्रमण सहित अन्य लंबित शिकायतो का निराकरण एक सप्ताह मे किया जाना सुनिश्चित करे ।

कलेक्टर श्री मीना ने खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न की समस्त दुकानो मे समय सीमा के अंदर खाद्यान्न का परिवहन एवं वितरण सुनिश्चित कराया जाये और उन्होने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यो के समक्ष खाद्यान्न का वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे ।

उन्होने कहा कि ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि राशन की कुछ दुकानो मे खाद्यान्न का परिवहन समय पर नही किया जा रहा है जो अत्यन्त खेदजनक है और वही निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर राशन की दुकानो मे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे और अस्थाई पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियो को खाद्यान्न वितरण से वंचित न रहे ।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी एवं खाद्यान्न वितरण के नोडल अधिकारी पात्र हितग्राहियो को शत – प्रतिशत समय सीमा के अंदर खाद्यान्न वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे अगर राशन दुकान विक्रेता दुकान संचालन एवं खाद्यान्न वितरण मे लापरवाही करते मिले तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ वितरण के प्रगति की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को दिलाया जाना सुनिश्चित करे और उन्होने निर्देश दिया कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ सें संबधित जो प्रकरण बैको मे लंबित है बैको से समन्वय बनाकर हितग्राहियो को लाभान्वित कराये ।

कलेक्टर ने बैठक मे उपस्थित एलडीएम को इस आशय के निर्देश दिये कि बैको मे लंबित प्रकरणो का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित कराये और वही उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देश देते हुये कहा कि किसानो, दुग्ध उत्पादको के कई प्रकरण लंबित दिख रहे लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियो को लाभ प्रदान नही किया गया है और हितग्राहियो से समन्वय बनाकर उन्हे योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराये और वही निर्देश दिया कि टीकाकरण केन्द्रो के साथ – साथ पंचायतो मे कैम्प आयोजित कर पात्र हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड बनाये जाये और उन्होने कहा कि अभी भी जिले मे लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड नही बनाया गया है ।

उन्होने निर्देश दिया कि बैक कैम्प आयोजित कर पात्र हितग्राहियो का खाता खोलने की कार्यवाही करे और सीएम हेल्प लाईन एवं समय सीमा बैठक प्राप्त प्रकरणो का समय पर निराकरण करे।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम देवसर आकाश सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, एसडीएम माड़ा एस.पी मिश्रा, निगमायुक्त आरपी सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत एस.पी तिवारी, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनके जैन, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री विद्युत एस.पी तिवारी सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...