बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बीते 24 जून को भारी बारिश से सौरा नाला में बाढ़ आ जाने के कारण आस-पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर आबाद कुछ लोग आवासहीन हो गये थे जिन्हें उक्त आवासहीन परिवारों को एनटीपीसी विन्ध्यनगर नैगम सामाजिक दायित्व द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन नवजीवन बिहार में शिफ्ट किया गया था ।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यहां पर शिफ्ट किये गये लोगों द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाते हैं जिससे आस-पास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यहां पर शिफ्ट परिवारों की आड़ में यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा होता है और आस-पास की शांति को भंग किया जाता है और वही खुले में शौच करने से गंदगी का आलम ब्याप्त है ।
वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति ने आपत्ति दर्ज कराते हुये नगर निगम और जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि इन्हें तुरंत कहीं और व्यवस्था की जाये ताकि कॉलोनी में शांति व स्वच्छता बनी रहे ।
रहवासियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है और उन्होने प्रशासन से अपेक्षा किया है कि तत्कालीन उक्त परिवारों को दूसरे जगह व्यवस्थित कर वतावरण में फैली अशांति से राहत प्रदान करायी जाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal