Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर के अंतर्गत खुटार स्टेडियम का हुआ लोकार्पण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन/खुटार एनटीपीसी विन्ध्याचल के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत निर्मित स्टेडियम, खुटार, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) का उदघाटन समारोह सांसद सीधी एवं सिंगरौली संसदीय क्षेत्र, श्रीमती रीती पाठक के कर कमलों से आज दिनांक 16/06/2021को सम्पन्न हुआ ।

इस समारोह में विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र, जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एनटीपीसी- विंध्याचल कार्यकारी निदेशक मुनीश जौहरी एनटीपीसी एवं शासन के सम्बंधित अधिकारी और नगर निवासी जनता जनार्दन काफी संख्या में उपस्थित हुये।

सांसद ने स्टेडियम को लोकार्पण करते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी विन्ध्याचल कोविड-19 महामारी के दौर में समाज की सराहनीय सेवा करने के साथ-साथ इस खुटार स्टेडियम के निर्माण कार्य को भी अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पूरा किया है जिसका आज लोकार्पण किया जा रहा है ।

यह स्टेडियम खेल से जुड़ी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिये आदर्श स्थान साबित होगा और यह खेल जैसे फुटबॉल, बास्केट बॉल, क्रिकेट आदि के लिये उपयोगी होगा और साथ इस शहर के लोगों को सुबह और शाम सैर के लिये उपयोगी होगा।

यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिससे खुटार शहर को नई पहचान मिलेगी ।सांसद ने सभी जन समुदाय से अनुरोध किया कि करोना महामारीसे बचाव के नियमोंका पालन करें, मास्क पहने, वैक्सीन अवश्य लगवाये और दुसरे लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें ।

वही विधायक, देवसर सुभाष रामचरित्र ने कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने पर जोर देते हुये अपने संबोधन में कहा कि खेल का जीवन में उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का, खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है ।

जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने अपने उद्बोधन में एनटीपीसी विन्ध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किये गये कार्य जैसे कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु जन जागरूकता, चिकित्सा सेवा, कोविड सेंटर सेवा आदि की प्रशंसा करते हुये खुटार स्टेडियम की उपयोगिता एवं खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया ।

एनटीपीसी-विन्ध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में विकास के लिये शिक्षा, स्वास्थ, सफाई, बिजली, पेयजल, सामुदायिक विकास, ढांचागत सुविधाओं का निर्माण, प्रशिक्षण और अन्य तरीके से विकासकार्य कर रही है इसी कड़ी में खेलों को बढ़ावा देना के लिये ग्राम एवं पोस्ट खुटार, जिला – सिंगरौली में स्टेडियम का निर्माण किया गया है जिसकी कुल लागत रु. 53.65 लाख रूपये (तिरपन लाख पैंसठ हजार मात्र) है और वही इस स्टेडियम को बन जाने से खुटार एवं जिले के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा और अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे जो विश्व, देश-प्रदेश जिला व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे ।

वही एनटीपीसी-विन्ध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पी के बिस्वास ने सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और साथ ही अनुरोध किया कि इसी तरह से आपके मार्गदर्शन आगे प्राप्त होते रहे और इस क्षेत्र की प्रगति के लिये आप सबका सुझाव एवं सहयोग जरूरी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...