बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों को साफ – सुंदर और व्यवसथित करने के उद्देश्य से “ग्लो सिंगरौली अभियान” की शुरुआत की गयी जिसके तहत राजीव चौक से इंद्रा चौक में सफाई मित्र की अलग- अलग टीम बनाकर अभियान के तहत सड़क और डिवाइडर की सफाई की गयी ।
इस अभियान के तहत डिवाइडर के पौधों की कटाई छंटाई कर उसे सुंदर रूप दिया जा रहा है जिससे शहर का मुख्य मार्ग सुंदर बन सके इसके तहत सड़क के दोनो तरफ के पेड़ों की कटाई छटाई के साथ डिवाइडर की धुलाई भी की जानी है वही शहर में लगे कटआउट और बैनर उतारे जाने के साथ विद्युत विभाग के अमले द्वारा स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया जायेगा।
“ग्लो सिंगरौली अभियान” में सड़कों पर आने वाले मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने का कार्य के साथ सड़क में बने चैंबर इत्यादि की जांच और जल निकासी की पूरी व्यवस्था दुरूस्त की जानी है जो अनवरत अभियान के साथ जारी रहेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
