बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली ।
वही बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गांजा के कारोबारियों को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ टूसाखांड से गिरफ्तार किया और आरोपियों के पास से एक मोटरसाईकिल भी जप्त की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को कस्बा भ्रमण के दौरान कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल सीजी 15 डीडी 6342 में आरोपीगण श्यामलाल यादव पिता झुरई प्रसाद यादव सा. कोगवार थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर (छ.ग.), रामखेलावन यादव पिता मालिकराम यादव सा. कोगवार थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर (छग) का अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री करने हेतु वैढ़न के तरफ आ रहे हैं तभी सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल एक टीम को रवाना किया गया जो मुखबिर के बताये स्थान पर मौके से गवालों के साथ पहुंचकर गेट नम्बर 03 टूसाखाड़ में घेराबंदी कर मुखबिर के अनुसार मोटर साइकिल सीजी 15 डीडी 6342 को रोकवाकर तलाशी ली गयी जिसमें आरोपीगणों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जाकर मौके पर समक्ष गवाहान के गांजा जप्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया और वही आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम के प्रमुख सउनि पप्पू सिंह, प्रआर अरूण पटेल, पंकज सिंह चौहान, आर. दिलीप धाकड़, महेश पटेल, जितेन्द्र सेंगर शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
