ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 01/06/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण लगभग डेढ़ माह से अधिक तक टोटल लॉकडाउन लगा था और इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अनलॉक के दौरान आज 1 जून से 15 जून तक जिला मुख्यालय के नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के आधी क्षमता के साथ पहले दिन दुकानों को खोला गया और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी द्वारा ने समझाइस दी गयी ।
वही अनलॉक गाइडलाइन का पालन न करने एवं सड़क पर बेवजह घूमने वाले लगभग 70 व्यक्तियों को कोतवाली थाना पुलिस बैढन राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन व 56 ब्यक्तियो को जयन्त चौकी अंतर्गत बस स्टैंड में बने अस्थाई जेल में बंद किया गया और वहीं देर शाम होते ही जुर्माने की कार्यवाही कर सभी को अस्थाई जेल से रिहा किया गया ।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना बैढन प्रभारी नगर निरीक्षक अरुण पाण्डेय, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, कोतवाली पुलिस एसआई बीपी कोल, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह चंदेल, दीपक शिवहरे वार्ड प्रभारी आईपी नागर, एलके सिंह सहित नगर निगम एवं कोतवाली पुलिस पीसीआर वैन व अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।वही जयन्त चौकी से चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विबेदी,ASI सुरेश शुक्ला आरक्षक दीपक यादव,जतिन आदि रहे
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
