ब्रेकिग न्यूज – 01/06/2021
📡हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-जयन्त सड़कों पर निकले तफरी करने वाले लोगों के खिलाफ 1894 की धारा 3 ग एवं दंड प्रक्रिया सहिता 1973 की 417 के अंतर्गत राज्य शासन से स्वीकृत की प्रत्याशा में अस्थाई खुली जेल के रूप में चिन्हित जयन्त बस स्टैंड में ले जाया गया।
जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि साम लगभग 56 लोगों को अस्थाई जेल से रिहा किया गया और लगभग 15 लोगों के उपर चलानी कार्यवाही की गई।
बे वजह सड़को पर तफरी करने वालों की अब खैर नही।
कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें :- जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी, स.उ.नी. सुरेश शुक्ला, स.उ.नी. आर.पी.सिँह, आरक्षक दीपक यादव आरक्षक जतिन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
