ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 01/06/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण लगभग डेढ़ माह से अधिक तक टोटल लॉकडाउन था और इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अनलॉक के दौरान आज 1 जून से 15 जून तक जिला मुख्यालय के नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के आधी क्षमता के साथ दुकानों को खोला गया और वही कुछ लोगों में सुबह में दुकानों को खोलने हेतु दाये – बाये को लेकर कुछ देर तक कन्फ्यूजन बना रहा और वही मौजूद रहे अधिकारी कर्मचारी ने समझाइश देते हुये कंफ्यूजन दूर करवाया गया ।
वही अनलॉक गाइडलाइन का पालन न करने पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला न्यायालय बैढन के सामने भारत मेडिकल स्टोर और सियाराम ऑटो पार्ट्स स्टेडियम में आर.आर.टी. टीम के द्वारा आगामी आदेश तक दुकान को सील किया गया ।
वही आज अनलॉक के पहले दिन जिला प्रशासन – जिला पुलिस प्रशासन व नगर पालिक सिंगरौली अमला द्वारा सड़क पर उतरकर ऑनलॉक के गाइडलाइन का पालन करवाते हुये दिखे और वही दो पहिया वाहन मोटर साइकिल पर एक से अधिक बैठने वाले और हेलमेट न लगाने वालो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है ।
वहीं नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा सब्जी दुकान फुटपाथी दुकान को लगाने हेतु 2 मीटर की दूरी बनाते हुये पुलिस और नगर निगम द्वारा समझाइस दी जा रही है और वही बाजारों में नगर निगम के द्वारा फायर ब्रिगेड से शहर को सैनिटाइजेशन को किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही व ड्यूटी में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, आर.आर.टी. दल के प्रमुख प्रदीप चढ़ार, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, कोतवाली थाना बैढन प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय, पटवारी उमेश नामदेव, प्रभाकर सिंह, देवीदीन यादव, प्रवीण गोस्वामी, वार्ड प्रभारी चंद्रमणि द्विवेदी, एल.के.सिंह, आई.पी. नागर, उपयंत्री अनुज सिंह सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी जगह – जगह तैनात रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
