बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के पिडरवाह गांव में अमिलिया कोल माइंस परियोजना के लिये टीएसडीसी कंपनी द्वारा कोयले का उत्खनन कराये जाने के लिये भूमि अधिग्रहण जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है एक लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण आज तक नहीं हो पाया है न तो किसानों को पूर्ण रूपेण मुवाअजा का भुगतान हो पाया और न ही उनकी समस्या का निराकरण हो पाया किसानों को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम कंपनी प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है ।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगातार कई बार जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा से मिलकर समस्या का निराकरण कराने के लिए अवगत कराया गया और वही जिला कलेक्टर सिंगरौली द्वारा कंपनी से संबंधित समस्या के निराकरण के लिये जनसुनवाई भी करायी गयी किंतु आज तक मामला जस का तस पड़ा हुआ है कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन करने के लिये भी चेतावनी दिया था किंतु जिला कलेक्टर के आश्वासन पर आंदोलन को रोका गया था ।
वही वर्तमान समय में कोविड-19 कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और चर्चा के दौरान कलेक्टर ने 9 मई 2021 तक हर हालत में टीएचडीसी कंपनी से प्रभावित किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है यदि जिला प्रशासन किसानों के मुआवजा का भुगतान 9 मई तक नहीं कराता है और वर्ष 2017-18 में सर्वे कराये गये किसानों की परिसंपत्तियों का भुगतान कराये जाने के सूची प्रकाशित नहीं करता है तो कांग्रेस पार्टी टीएचडीसी कंपनी प्रबंधन का घेराव एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन की होगी।
किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्थापित होने वाले परिवारों के लिये समस्याओं का निराकरण कराने के लिये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास वक्त ही नहीं है वह तो सिर्फ चुनाव में व्यस्त हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ कंपनियों के हित में काम करने वाले व्यक्ति हैं किसानों से उनका कोई वास्ता नहीं रह गया किसानों के हित में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई भी निर्णय नहीं लिया हमेशा किसान विरोधी निर्णय ही आज सिंगरौली के किसानों को गर्त में डालने का काम किया है और यदि पिडरवाह गांव की समस्याओं का निराकरण किसानों के हित में तत्काल कराया जाये यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी ।
बैठक में कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा, एसपी वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला, कांग्रेस जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता देवेंद्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
