बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा गुण्डा – बदमाशों की धर पकड़ हेतु चलाये अभियान के तहत चोरी लूट के 3 प्रकरण में वांछित ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में बैढ़न कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में व सीएसपी बैढ़न देवेश पाठक के सतत निगरानी में कोतवाली बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक एवं उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय के द्वारा फरार चल रहे ईनामी स्थायी वारंटी मुकेश कंजर को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायालय में पेश किया गया ।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि विगत वर्ष 2015 के चार लाख रूपये के एक चोरी के प्रकरण वर्ष 2016 के दस लाख रुपये के लूट का एक प्रकरण एवं चोरी के एक अन्य प्रकरण में वांछित आरोपी मुकेश कंजर पिता वीरेन्द्र कंजर निवासी राबर्टसगंज जिला सोनभद्र (उ.प्र.) जिसके संबंध न्यायालय बैढ़न से दो स्थाई वारंट भी जारी किया गये थे एवं पुलिस अधिक्षक कार्यालय से नगद ईनाम भी उद्घोषित किया था उक्त आरोपी को दिनांक 10/04/2021 को कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त हुई है और वही दिनांक 10/04/2021 को जिला जेल कटनी से आरोपी मुकेश कंजर को न्यायालय बैढ़न से जारी प्रोडक्शन वारंट की तामिली हेतु कोर्ट लाया गया इस संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय द्वारा उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक एवं उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय को उक्त आरोपी की थाने के प्रकरणों गिरफ्तारी करनें हेतु निर्देशित किया गया जिनके द्वारा न्यायालय बैढ़न से विधिवत अनुमति प्राप्त कर उक्त आरोपी की कस्टडी हासिल की गयी एवं उपरोक्त सभी प्रकरणों में गिरफ्तारी करने के साथ – साथ आरोपी मुकेश कंजर के नाम की जारी स्थाई वारंटों को भी तामिली की गयी ।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, उनि अभिषेक पांडेय, प्रधान आरक्षक सूर्यभान साकेत की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
