
बलिया:–पुलिस अधीक्षक बलिया डा0 विपिन ताडा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सुचारू व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना रेवती के उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय फोर्स द्वारा मुखबीर की सूचना पर *अभियुक्ता सुमन पत्नी धनराज निवासी दुसाध टोला रेवती थाना रेवती बलिया को गिरफ्तार किया गया ।* अभि0 उपरोक्त के कब्जे से 80 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व अपमिश्रण सामग्री बरामद हुआ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
*नोटः- उपरोक्त अभियुक्ता कस्बा रेवती के वार्ड नं0-2 में अपने घर के पीछे करकट में देशी शराब बना रही थी जिसकी गिरफ्तारी की गयी ।*
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0स0- 80/21 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम व 272/273 भा.द.वि थाना रेवती बलिया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal