Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता कर जिला प्रशासन ने निकाली वाहन रैली

कलेक्टर – एसपी – निगमायुक्त ने सड़क पर उतरकर लोगों दी गयी समझाईस

नगर निगम अमला ने बिना मास्क व समाजिक दूरी न होने पर घूमने वाले व कुछ दुकानदारो पर हुई चलानी कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन देश – प्रदेश सहित जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये सिंगरौली जिला प्रशासन ने आज मंगलवार शाम को जन जागरूकता कर वाहन रैली निकाली गयी जो कलेक्ट्रेट कार्यालय से चलकर नवजीवन बिहार से जयन्त क्षेत्र में रैली समाप्त हुई और इस दौरान लोगों को कोरोना गाईडलाईन का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी ।

वही जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा की अगुवाई में कोरोना जागरूक रैली निकली जो बिलौजी, ताली, बैढन बाजार के तुलसी मार्ग, काली मंदिर, सब्जी मंडी, थाना रोड से होते हुये मस्जिद तिराहा से होते हुये नवजीवन बिहार जयन्त शंकर मार्केट गोल – मार्केट तक गयी और इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आर.पी.सिंह, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, टीआई बैढन अरुण पाण्डेय, टीआई विन्ध्यनगर राघवेन्द्र द्विवेदी, टीआई नवानगर यूपी सिंह सहित नगर निगम निगम का अमला और पुलिस प्रशासन मय बल के साथ मौजूद रहा । 

वही रैली के दौरान कलेक्टर – एसपी – निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी बाजार में पैदल चलकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गयी और साथ ही बिना मास्क के घूमने वालों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर चलानी कार्यवाही कर नि: शुल्क मास्क वितरण कर फिर समझाइस दी गयी ।

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बैढन थाना प्रभारी टीआई श्री पाण्डेय द्वारा लगातार एलाउंस किया गया कि दोबारा बिना मास्क व सामाजिक दूरी न होने पर आपदा प्रबंधन की कानूनी की जायेगी और वही बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम अस्थाई जेल बनाया गया जहाँ पर रखा जायेगा ।

उक्त जन जागरूकता रैली एवं भ्रमण के दौरान नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, अधीक्षण यंत्री प्रभारी आरके जैन, एसडीओ प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक जीतेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, रामदास, शंभू , अशोक त्रिपाठी, राजू एआईसी टीम के रोहित चौरसिया, जयन्त पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अभिमन्यु द्विवेदी, कोतवाली थाना बैढन एसआई अभिषेक पाण्डेय, मुकेश झरिया सहित भारी संख्या में नगर निगम अमला और सिंगरौली पुलिस बल के जवान भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...