बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज 5 अप्रैल 2021 को सिंगरौली जिले के प्रभारी सचिव आकाश त्रिपाठी ने आज जिले मे कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु की गयी व्यवस्थाओ का जायजा लिया ।

प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी कलेक्टर राजीव रंजन मीना के साथ ट्रामा सेटर सह जिला चिकित्सालय मे पहुचकर कोविड वैक्सीन सेटर का जायजा लिया और टीकाकरण कर रहे व्यक्तियो को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आप सब अपने आस पड़ोस के 45 वर्ष के उपर वाले व्यक्तियो का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करे और साथ ही टीकाकरण अधिकारी से वैक्सीन के स्टाक सहित टीकाकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये गये वही प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी के द्वारा ट्रामा सेटर मे स्थपित फीवर क्लीनिक एवं कोविड कामन्ड एण्ड कंट्रोल सेटर का का निरीक्षण किया गया और मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब तक जिले मे की कुल टेस्टिंग एवं कितने व्यक्तियो को होम क्वारेनटाईन किया गया है उसकी जानकारी ली गयी ।
संक्रमितों से की बात – प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मे पहुंचकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को और बेहतर करने के बारे में पूछा और कोरोना संक्रमितों ने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों व उपचार व्यवस्था की सराहना की औऱ वही प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी ने जिले मे स्थापित फीवर क्लीनिको सहित आर.आर.टीम के संबंध मे भी जानकारी ली।
कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा फीवर क्लीनिक सहित कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये की गयी व्यवस्थाओ के संबंध मे प्रभारी सचिव को अवगत कराया गया और उन्होने बताया कि जिला कोविड कमान्ड कंट्रोल सेटर मे डाक्टरो की टीम तैनात की गयी है जो होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्तियो की दिन मे निर्धारित किये गये समय पर उनके स्वास्थ्य के संबंध मे जानकारी लेते रहते है और इसके तत्पश्चात प्रभारी सचिव के द्वारा पुराने जिला चिकित्सालय मे स्थित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया गया और आज दिनांक को की गयी टेस्टिंग के संबंध मे जानकारी ली गयी और निर्देश दिये गये कि फीवर क्लीनिको मे अधिक से अधिक लोगो की जॉच की जाये ।
होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्तियो के आवासो का लिये जायजा – अपने भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव के द्वारा एनटीपीसी विन्ध्यनगर कालोनी मे होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्तियो के आवास पर पहुचकर जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओ को मुआयना किया गया व निर्देश दिया गया कि होम क्वारेनटाईन व्यक्तियो के परिवार का भी कोविड टेस्ट कराया जाये।
जिसके संबंध मे कलेक्टर श्री मीणा ने बताया कि इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और साथ ही होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्तियो कोविड – 19 के गाईड लाईन का पालन करने तैनात की गयी टीम के द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी है और साथ ही समय समय पर भ्रमण कर निरीक्षण भी किया जा रहा है ।
मौके पर भ्रमण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आरपी सिंह, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के .जैन आदि अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal