बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोना जैसी महामारी का समाधान इलाज नहीं है और इसके लिये अपने को हर संभव सुरक्षित रखने की जरूरत है और मास्क पहनना व दो गज की दूरी मेन्टेन करना अत्यधिक आवश्यक है ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जिले के पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कोरोना जैसी महामारी के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किये और उन्होने कहा कि कोरोना काफी हद तक नियंत्रित किया जा चुका था और लॉकडाउन व अन्य तरीकों से उस पर भारत ने लगभग विजय प्राप्त कर ली थी लेकिन एक बार फिर से कोरोना महामारी अपना तेजी से सिर उठा रहा है और जिसकी चपेट में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है और ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को भी अपडेट कर रही है।
सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के अतिरिक्त व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवाओं की भी सेवाये ली जा रही हैं और अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है लेकिन फिर भी जनसंख्या के अनुसार बिस्तर कम हैं चूंकि कोरोना का समाधान इलाज नहीं है और इसलिये बाकी संसाधनों का जागरूकता के साथ उपयोग ही जीवन रक्षा कर सकता है ।
वही मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए वालंटियर्स भी नियुक्त किये जायेंगे जो जनता के बीच जाकर के मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के लिये लोगों को जागरूक करेंगे और साथ ही स्वच्छता बरतने व बार-बार हाथ धोने एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करने के प्रति जनता को फिर से जागरूक किया जायेगा ।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिये सभी को आगे आना होगा और दलगत, जातिगत, धर्मगत, पंथगत भेदभाव को मिटाकर सबको एक साथ होकर के इस महामारी का सामना करना ही श्रेयष्कर होगा और उन्होने कहा कि कोरोना महामारी किसी दल, किसी जाति, किसी पंथ को नहीं देखती है और यह एक दूसरे से फैलने वाली बिमारी है और मुख्यमंत्री ने जिले के पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये सहयोग के लिये उनका आह्वान किया और उन्होने कहा कि पत्रकारों ने कोरोनाकाल में बहुत सेवा दी है और पत्रकारों की सेवा अहम है। आज फिर से पत्रकारों को कमर कसके जनता जनार्दन की भलाई के लिये सकारात्मक पहल करना होगा।
कोई कसर बाकी नहीं रहेगी – कलेक्टर
मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करने के बाद पत्रकारों ने जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा से बात की और कोरोना के रोकथाम के लिये की जा रही पहल के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई भी कसर बाकी नहीं रहेगी और कोरोना के रोकथाम के निमित्त जिले में 24 चेकपोस्ट बनाये गये हैं जहां बाहर से आने वाले लोगों को चेक करके उन्हें 07 दिन के लिये क्वारेंटाइन किया जायेगा और रेलवे प्लेटफार्म पर भी नजर रहेगी और बाहर से आने जाने वालों को चेक किया जायेगा एवं उन्हें क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था बनायी जायेगी और उन्होने कहा कि सिंगरौली जिले की सीमा उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ से जुड़ती है इसलिये यहां आवागमन पर विशेष नजर रखना निहायत आवश्यक है ।
वही संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं एवं आने वाले सुझावों का सम्मान किया जायेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal