Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश सरकार युवाओ को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के दृढ़ संकल्पित है – रामलल्लू वैश्य

जिले के युवाओ के योग्यता के आधार पर मिले रोजगार का अवसर – सुभाष वर्मा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 26/03/2021 को “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश” के तहत अवधारना को चरितार्थ करते हुये जिले के युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन कल्याण मण्डप जयंत मे किया गया और इस मेले का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर सिंगरौली विधयाक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष बर्मा, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे कार्य कर रही है और उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओ को रोजगार की मुख्य धारा से जोडने के लिये दृढ़ संकल्पित है और उन्होंने बताया कि अपने जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ।

वही विधायक सुभाष बर्मा ने कहा कि आज के रोजगार मेले मे 1581 बेरोजगार युवाओ के द्वारा पंजीयन कराया गया है यह यह बड़े हर्ष का विषय है और उन्होने कहा यहाँ पर आये नियोक्ताओ का प्रयास रहे कि अधिक युवाओं को उनके योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाये और युवाओ को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करानें के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे जिले के बेरोजगार युवक – युवतिया शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ने का कार्य करे ।

वही रोजगार मेले मे कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोडने के प्रयास किये जा रहे है और जिला स्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया है और उन्होने कहा है कि रोजगार मेले मे जिले के 1581 युवाओं ने पंजीयन कराया गया है और उपस्थित नियोक्ता कम्पनियो के द्वारा 210 युवाओ का चयन किया गया है और उन्होने कहा कि आगें अपने वाले समय में लगने वाले रोजगार मेले में कंपनियो की संख्या और अधिक बढानें का प्रयास किया जायेगा ताकि जिले के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराया जा सके और वही कलेक्टर ने कहा कि बेरोजगार युवाओ को स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी देने का कार्य किया जा रहा है ।

उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद देवेश पाण्डेय, समाजसेवी रवि पाण्डेय, रीता सोनी, रोजगार अधिकारी संजीव सिंह, एस.के द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, अजीविका मिशन के प्रबंधक सहित उनकी टीम उपस्थित रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...