Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गोट यूनिट के तहत 10 दूधारू पशुओ का विधायक देवसर ने किया वितरण प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो के उत्थान के लिये चलायी अनेक योजनाये – सुभाष रामचरित्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 26 मार्च 2021 को पशुपालन व डेयरी विभाग एवं एनसीएल अमलोरी परियोजना के सयुक्त तत्वाधान मे ग्राम पंचायत गड़हरा मे गोटरी सर्वधन योजना के तहत 10 दूधारू गयो का वितरण देवसर विधानसभा विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा के मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, ग्राम पंचायत सरपंच लालिता प्रसाद दुबे के गरिमामयी के उपस्थिति मे किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आशंदी से बोलते हुये विधायक श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो के उत्थान के लिये विभिन्न योजनाये संचालित कर उन्हे आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है और इसी के तहत आज गोटरी संवर्धन योजना के तहत गोट यूनिट के पशु वितरण, मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अनेक योजनाओ से हितग्राहियो को लाभान्वित किया जा रहा है और उन्होने कहा कि निश्चित ही आज जो गायो को हितग्राहियो को सौपा गया है यह एक सराहनीय कार्य है आर आगे भी इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित कर पात्र हितग्राहियो को लाभन्वित कराया जायेगा और उन्होंने कहा कि जहा किसानो को प्रधानमंत्री सम्मान निधि से 6 हजार एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 4 हजार रूपये देकर इस महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा हर सभव प्रयास किया जा रहा है ।

वही जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मालवीय ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशन मे जिले के विभिन्न पंचायतो मे कई विकास कार्य प्रारभ कर ग्रामीणो को रोजगार के मुख्य धारा से जोडा गया है और साथ ही प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराया जा रहा है।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा भी अपने उद्बोधन मे प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गयी एवं कोराना वायरस से बचाव के लिये आम लोगो से मास्क लगाने सोसल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की गयी और वही इसके पूर्व सहायक संचालक डॉ.डी.पी. तिवारी के द्वारा इस योजना के संबंध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।


उक्त अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रवि पाण्डेय, राजेन्द सिंह, कांति प्रसाद दुबे, वेदान्ती प्रासद दुबे, रिचकन राम तिवारी, श्याम बिहारी सोनी, सुरेश कुमार, अवनीश कुमार दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...