हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/वरुण कुमार)सिंगरौली जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के आदेशा अनुसार जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने की बड़ी कार्रवाई की 60 लीटर महुआ शराब के साथ दीपक सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह बैगा बस्ती बलिया नाला के पास से लगभग 15000 कीमती शराब बरामद की गई वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2 )आबकारी एक्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया न्यायालय वहीं पकड़े गए दीपक सिंह से पुलिस द्वारा पूछताछ में कई मामले खुलकर सामने आए

पिछले दिनों हुई चोरी का मुख्य आरोपी निकला शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी
ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2021 को अज्ञात चोरों ने संतोष किराना स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी सूचना संतोष अग्रहरी पिता बनारसी लाल अग्रहरी ने जयंत चौकी में मामला दर्ज कराया था वहीं पुलिस चोरों की खोजबीन में जुटी हुई थी कि महुआ शराब के साथ दीपक सिंह को जय़ंत पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ में दीपक सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह ने संतोष किराना स्टोर में चोरी की घटना को भी स्वीकार किया जिसके बाद जयंत पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/ 21 धारा 457 380 आईपीसी में आरोपी दीपक सिंह को भेजा न्यायालय
एससी एसटी एक्ट में फरार था आरोपी
पकड़े गए आरोपी के ऊपर न्यायालय में पूर्व से ही अपराध पंजीबद्ध थे जिसमें लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा न्यायालय में चल रहे प्रकरण क्रमांक SCSTR- 117 /2020 धारा 294 ,323 ,506, 34 आईपीसी 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट के मामले में भी दीपक सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह की खोजबीन जारी थी
इन पूरे कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विबेदि,SI के. पी. सिंह,आर. पी. सिंह, जिवेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक जानकी तिवारी,गरुण प्रसाद आदि की अहम भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal