HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- प्राप्त जानकारी अनुसार कोविड-19 जांच रिपोर्ट के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रदेश सरकार दोबारा पुन: कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अपना फरमान जारी कर दिया जिस आदेश का पालन कराने जिले भर के आल्हा अधिकारी अपने-अपने ओहदे के अनुरूप दल बल के साथ शहर कस्बे रोड में एलाउंस कर माक्स लगाने सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं कोविड-19 गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराना प्रारंभ कर दिए

जिले के चितरंगी थाना के नवागत थाना प्रभारी डीएन राज शासन के आदेश अनुसार 24 मार्च 2020 को चितरंगी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कर थाना में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों से रूबरू होते हुए शासन से प्राप्त जिम्मेदारी रोड में चल बखूबी निभाना प्रारंभ कर दिए हैं बताया जा रहा है नए थाना प्रभारी को पैदल रोड में देख अवैध कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया
आपको बता दें :- जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के आदेश का पालन करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट कुनाल राउत तहसीलदार चितरंगी के मौजूदगी में नवागत थाना प्रभारी चितरंगी डीएन राज अपने दल बल के साथ कोविड-19 गाइडलाइन की जानकारी पूरे चितरंगी कस्बे में एलाउंस कर 100%पालन करने हेतु सभी दुकानदार, ग्राहक एवं आम लोगों को जानकारी से अवगत कराया गया, डीएन राज समूचे चितरंगी कसवे के साथ मार्केट के भीड़भाड़ वाले स्थान में पैदल रोड में चल एलाउंस करते हुए बताए कि शासन के आदेशानुसार कोरोना फिर तेजी से अपना पांव पसार रहा है सभी आम नागरिक माक्स लगाएं कल से सभी दुकानदार अपने अपने दुकान के सामने निर्धारित दूरी में गोला बनवा लें और कोविड-19 के सभी गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने के साथ अपने-अपने ग्राहकों को भी पालन करने हेतु प्रेरित करें अन्यथा सूचना के बाद नियम के उल्लंघन करने वालों के प्रति जुर्माना के साथ कानूनी कार्यवाही करते हुए चालान किया जाएगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal