
उत्तर प्रदेश ।बलिया से बड़ी खबर आ रही हैं।
थानेदार के खिलाफ अनशन पर बैठी महिला।
दी आत्मदाह करने की धमकी।
महिला ने आरोप लगया की थाना प्रभारी मानसिक व आर्थिक रूप से उत्पीड़न कर रहे है।
थाना अध्य्क्ष मुझे और मेरी बेटी को भधी भधी गाली दे रहे है और मेरी बेटी का नम्बर भी मांग रहे हैं।
जब तक दुबहर थाना प्रभारी अनिल चन्द्र तिवारी को हटाया नही जायेगा तब तक मैं अनशन पर बैठी रहूंगी।
मैं इस बारे मैं मंत्री से लेकर जिले के हर बङे अधिकारी से अपनी समस्या को बता चुकी हूँ।किन्तु अभी तक इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुआ।
सपा नेता अनिल रॉय ने अनशन पर बैठे महिला को भरोसा दिलाया कि।पूरी समाजवादी पार्टी आप के साथ खड़ी है और जब तक थाना प्रभारी को नही हटाया जाता तब तक हम लोग इस लड़ाई में आप के साथ रहेंगे।
यह मामला बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र का है पीङित महिला रिंकू सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी दुबहर अनिल चन्द्र तिवारी ने मुझे व मेरे परिवार को प्रताणित कर रहे ।हमेशा धमकी दे रहे हैं कि तुम्हे और तुम्हारे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमा लगा कर जेल में डाल दूंगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal