मास्क न लगाने वालो के विरूद्ध करे चलानी कार्यवाही राजीव रंजन मीणा
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति मे राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित हुयी ।

जिसमे बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये सर्तक रह कर कार्य करना होगा ताकि हम वायरस के चैन को तोड़ सके और उन्होने कहा कि इस कार्य के लिए पूर्व मे गठित आर.आर.टीम सक्रियता के साथ अपना कार्य करें और उन्होंने कहा कि फीवर क्लीनिको मे टेस्टिग को बढाया जाये और वही बाहर से आने वाले व्यक्तियो का टेस्ट कराने के साथ उन्हे होम क्वारेनटाईन कराया जाये और कलेक्टर श्री मीणा ने निर्देश दिया कि बार्डरो पर बनाये गये चेकपोस्टो पर भी कर्मचारियो की तैनाती की जाये और यदि कोई व्यक्ति संक्रमित मिले तो माईक्रो कंटनमेट जोन बनाये जाये व संबंधित व्यक्ति के पूरे परिवार को इस आशय की समझाईस दे कि बाहर घूमे नही निर्धारित समय तक कोविड – 19 के नियमो का पालन करे ।
प्रतिष्ठान करे गाईड लाईन का पालन
कलेक्टर श्री मीणा ने जिले के प्रतिष्ठान संचालको को इस आशय के निर्देश दिये प्रतिष्ठानो मे कोविड – 19 गाईड लाईन का सख्ती से पालन करे और दुकानो के सामने ग्राहको के खड़ा होने के लिये गोला बनाये और प्रतिष्ठान मे सेनेटाईजर जरूर रखे और खुद भी मास्क लगाये व आने वाले व्यक्तियो को भी मास्क लगाने के लिये प्रेरित करे ।
वही कलेक्टर श्री मीणा ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि जिन प्रतिष्ठानो मे गाईड लाईन का पालन नही किया जा रहा उनके उपर 2000/- रूपये की चलानी कार्यवाही करे ।
बसो मे मास्क लगाकर करनी होगी यात्रा
बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियो, ट्राफिक निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये गये कि बसो, आटो मे यात्रा करने वाले यात्री अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर यात्रा करे और समय – समय पर अपने – अपने क्षेत्रो मे चेकिंग भी करे और यदि बिना मास्क यात्री मिले तो संबंधित बस चालक, परिचालक या बस मालिक के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे ।
कलेक्टर श्री मीणा ने शहरी क्षेत्र मे बिना मास्क के बाहर घूमते हुये पाये जाने वाले 500 व्यक्ति के उपर चलानी कार्यवाही करने के लिये दिया गया और वही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारो मे बिना मास्क घूमते हुये पाये जाने वाले कम से कम 50 व्यक्तियो के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये और वही जन जागरूकता कार्यक्रमो को आयोजित कर आम नागरिको को मास्क लगाकर घर से निकलने के साथ – साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिये प्रेरित करे ।
वही पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अन्य जिलो मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव को मद्देनजर रखते हुये हमे भी सतर्क रहने की आवश्यकता है और हमारे जिले मे कई औद्योगिक कम्पनिया संचालित है और उन्होने कहा कि हमारा जिला अन्य राज्यो की सीमा से भी लगा हुआ है ऐसी स्थिति मे हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है और निर्देश दिया कि औद्योगिक कम्पनियो मे कोविड गाईड लाईन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाये और कम्पनियो के प्रबंधको को इस आशय से अवगत कराया जाये कि कम्पनियो मे कार्य करने वाले व्यक्ति मास्क के साथ – साथ कोविड – 19 के गाईड लाईन का शत – प्रतिशत पालन करे ।
उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेन्द द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर यू.पी सिंह, थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी बरगवा नागेंद्र प्रताप सिंह सहित के जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal