बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन पदोन्नत पाने वाले पुलिस कर्मियों के लिये बुधवार व गुरूवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो गुरूवार को संपन्न हो गया ।

प्रशिक्षण के पहले दिन पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुये कहा कि पदोन्नति एक नयी जिम्मेदारी का एहसास भी कराती है। समय के साथ पुलिसिंग की चुनौतियां बढ़ी हैं। कानून में जो नये संशोधन हुये हैं उसकी भी हमें जानकारी रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि थानों में फरियादी बड़ी उम्मीद लेकर आते हैं यदि उनकी बात सुनकर उसका निराकरण करें तो फरियादी को काफी राहत मिल जाती है।
वही आरक्षक से प्रधान आरक्षक कार्यवाहक कर्मचारियों को सामुदायिक भवन बिलौंजी बैढन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया और इस प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कप्तान सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा व्याख्यान दिया गया ।
उक्त प्रशिक्षण के दौरान सीएसपी विन्ध्यनगर देवेश पाठक द्वारा उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में डायरी के सम्बंध में एवं अपील के सबंध में जानकारी दी गयी तथा अनुवि. अधि. मोरवा राजीव पाठक द्वारा वर्तमान परिदृश्य में थानों मे मानव व्यवहार, जनता/आमजन/मीडिया/अपराधियों से व्यवहार के बारे में बताया गया ।
अनुविभागीय अधिकारी देवसर आशुतोष द्विवेदी के द्वारा साक्ष्य संकलन उनका परीक्षण एवं न्यायालय में उपयोगिता पर ब्याख्यान दिया गया। उ.पु.अ. अजाक रितेश कुमार शिव द्वारा पास्को एक्ट, जुवेनाईल जस्टिस एवं एससी/एससी एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया और वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण पाण्डेय द्वारा सम्पूर्ण प्रकार की शिकायत जांच के संबंध में जानकारी दी गयी ।
प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर द्वारा प्रथम सूचना पत्र विवेचना एवं चालानी कार्यवाही के सबंध में विस्तार से बताया गया और वहीं निरीक्षक यूपी सिंह थाना प्रभारी नवानगर द्वारा थाने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों पर उचित दस्तावेजीकरण लेखन एवं पंजीयन के संबंध में बताया गया और निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी माड़ा द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं सेवा की सामान्य शर्तें, पुलिस रेग्युलेशन के संबंध में बताया गया और निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते थाना प्रभारी जियावन द्वारा मर्ग जांच के संबंध में विस्तार से बताया गया ।
निरीक्षक संतोष तिवारी द्वारा माइनर एक्ट की जानकारी व कार्यवाही एवं कानून उपबंध के संबंध में बताया गया। जबकि निरीक्षक शंखधर द्विवेदी थाना प्रभारी गढ़वा थाना थाने का रिकार्ड संधारण के संबंध में बताया गया ।
उनि जितेन्द्र भदौरिया प्रभारी सायबर सेल द्वारा सीसीटीव्ही, सीसीटीएनएस, कैमरा सायबर सेल का वर्तमान पुलिसिंग में उपयेाग के बारे में बताया गया । प्रशिक्षण में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, निरीक्षक मनीष त्रिपाठी थाना प्रभारी मोरवा, निरीक्षक नागेन्द्र सिंह थाना प्रभारी बरगवां प्रशिक्षण आयोजनकर्ता एवं परीक्षा प्रभारी एवं जांचकर्ता अधिकारी के रूप शामिल में रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal