Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन की तैयारी एक साथ करें प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग – दुर्ग विजय सिंह

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन की तैयारी एक साथ करें । सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह ने यह बात जिले के अधिकारियों के स्थानीय निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में कही । प्रशिक्षण वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ । श्री सिंह ने कहा कि नाम निर्देशन-पत्रों की प्राप्ति, उनकी संवीक्षा, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन के संबंध में सभी तैयारियाँ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा चाही गयी जानकारी तुरन्त उपलब्ध करवायें। श्री सिंह ने उपस्थित जिला कलेक्टरो से निर्वाचन के संबंध मे आवश्यक चर्चा करते हुये उनके सुझाव प्राप्त किये ।

प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. समीरा नईम और श्री अजय काले ने निर्वाचन की घोषणा के बाद की जाने वाली कार्यवाही और आदर्श आचरण संहिता के बारे में बताया। श्री दीपक पाण्डेय ने नाम निर्देशन-पत्रों की प्रस्तुति, संवीक्षा, और प्रतीक आवंटन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आई.ई.एम.एस. सहित निर्वाचन संबंधी अन्य आई.टी.टूल्स और एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गयी ।

व्हीसी के दौरान कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष मे कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, विकास सिंह, सम्पदा सर्राफ, सहित तहसीलदार उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...