
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के थाना चितरंगी का है जहाँ दिल दहला देने वली घटना को अलग – अलग अंजाम दिया मिली जानकारी के अनुसार मृतिका किस्मतिया खैरवार पत्नी रूपनारायण खैरवार उम्र 45 वर्ष निवासी बुटवा थाना चितरंगी की हत्या सबसे बड़े लड़के काशीराम खैरवार ने माँ से बहस कर लड़ने व माँ के द्वारा चचेरे भाइयों का पक्ष लेने के कारण किया जिससे मृतिका की मौके पर ही मृत्यु हो गयी आरोपी द्वारा मृतिका के सिर में डंडे से दो बार वार किया गया जिससे मृतिका के सिर में गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गयी और वही आरोपी पर अपराध क्रमांक 107/2021धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
वही दुसरी घटना में दिनांक 17/03/2021 को ग्राम कपूरदेई मैं डेढ़ साल के पुत्र को पिता के द्वारा अंधविश्वास बली के कारण उठाकर जमीन पर जोर से पटकने के कारण मृत्यु हो गयी उस वक्त मां घर पर उपस्थित नहीं थी मां अपने मायके खन्हना मोरवा गयी थी मृतक का नाम किशन कोल पिता बिहारी कोल उम्र डेढ़ वर्ष मृतक अपने मां-बाप का सबसे छोटा तीसरा बच्चा था ।
वही आरोपी बिहारी कोल पिता रामखेलावन कोल उम्र 35 वर्ष निवासी कपूरदेई थाना चितरंगी आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 1212/021,धारा 302, 323 आईपीसी का मुकदमा कार्य कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal