Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:टाप टेन अपराधी को अपमिश्रित शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

हल्दी(बलिया)- पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृव में अपराध व अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस को वृहस्पतिवार के दिन अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ टॉप टेन अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
वृहस्पतिवार की सुबह उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप दूबे अपने हमराही का० प्रदीप यादव, का० रत्नेश  कुमार के साथ क्षेत्र के रामगढ़ में क्षेत्र भृमण कर रहे थे। कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पचरुखिया ढाले के पास गंगा नदी के किनारे अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बेच रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक विरेन्द्र प्रताप दूबे अपने हमराहीयो के साथ मौके पर पहुच गए। जहाँ एक व्यक्ति एक प्लास्टिक गैलन लेकर बैठा था ।जिसे पुलिस ने पकड़ तलाशी ली तो अभियुक्त के पास से 20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब ,100 ग्राम नौसादर, 150 ग्राम यूरिया ,200 ग्राम फिटकरी व  500 ग्राम नमक मिला।पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लायी। पुलिस द्वारा नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम वीरु यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव ग्राम हल्दी भदवरिया टोला, थाना हल्दी बताया।अभियुक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर व टांप-10 अभियुक्त है।जिसके खिलाफ हल्दी थाने में कई मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस ने धारा 60 क आबकारी अधिनियम व 272,273 भा0द0वि0 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...