बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर निगम के वार्ड क्र 44 के पचौर में राजीव कुमार क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमलोरी के मार्गदर्शन में एनसीएल सीएसआर अमलोरी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य आतिथ्य में एवं इंद्रजीत सिंह क्षेत्रीय महाप्रबंधक (प्रभारी) सह परियोजना अधिकारी अमलोरी क्षेत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश द्विेवेदी, रजनीश पाण्डेय एवं निवर्तमान पार्षद डीएन शुक्ल के गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण किया गया और वही उप महाप्रबंधक (सिविल) एके बंसल ने सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और इस कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार नोडल अधिकारी सीएसआर अमलोरी ने किया ।

इस कार्यक्रम में मंच के माध्यम से भारत अमृत महोत्सव के बारे में भी बताया गया एवं महोत्सव के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी ।
विधायक श्री बैस ने अपने उदबोधन में अमलोरी परियोजना के सामुदायिक विकास हेतु किये गये कार्यों की सराहना की एवं एनसीएल के कार्यों के गुणवत्ता का उल्लेख किया और वही श्री इंद्रजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में सीएसआर के पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की एवं आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला एवं विधायक ने कहा की आज यह सामुदायिक भवन नगर निगम को सौपा जा रहा है जिससे आम जनमानस सामुदायिक भवन का उपयोग करने हेतु निगम कार्यालय से नियमानुसार आरक्षण कराकर सार्वजनिक – धार्मिक एवं निजी कार्यक्रम के उपयोग हेतु सब को सुविधा प्राप्त होगी ।
श्री द्विवेदी ने अमलोरी परियोजना के कार्यशैली को सबसे अलग बताते हुये अमलोरी प्रबंधन को सामुदायिक विकास कार्यों के सफल निष्पादन हेतु साधुवाद दिया ।
डीएन शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्ड के विकास हेतु एनसीएल अमलोरी का आभार एवं नवीन आँगनबाडी भवन जो स्वीकृत है उससे शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारभ कराने का अनुरोध किया एवं आने वाले समय में भी वार्ड के विकास हेतु एनसीएल अमलोरी परियोजना से सहयोग की अपेक्षा के साथ सीएसआर के कार्यों की सराहना की और वही सामुदायिक भवन की चाभी नगर निगम प्रतिनिधि ओ.पी. दिवेदी उपयंत्री नगर निगम को सौंपा गया एवं सामुदायिक भवन का रख – रखाव नगर निगम द्वारा किया जायेगा ।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में सरोज कुमार शुक्ल, रविन्द्र नाथ शुक्ल, विजय कुमार शुक्ल, भोला प्रसाद शुक्ल, शशिकान्त शुक्ल, दयाशंकर शुक्ल, गोलरमन केवट, संतलाल केवट, गिरजा प्रसाद पाण्डेय, नीरज चौबे, आनंद जायसवाल, वशिष्ठ पाण्डेय, रवि चौबे सहित सैकड़ो की संख्या की वार्डवासी मौजूद रहे और साथ ही सीएसआर अमलोरी के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal