Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सपा छोड़कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदस्यता की ग्रहण आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में पूरे वार्डो मे भाकपा दमखम के साथ उतारेगी प्रत्याशी, जल्द होंगे सूची जारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन राधेश्याम चौरसिया सपा छोड़कर अपने साथियों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बैढन के माजन मोड़ जिला कार्यालय में आकर भाकपा जिला सहायक सचिव काम.राजकुमार शर्मा के हाथों से सदस्यता ग्रहण की और उन्होंने कहा कि पार्टी के नियम और सिद्धांतों का पालन करते हुये पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।

वही राजकुमार शर्मा ने पार्टी में शामिल होने पर नवनियुक्त सदस्यो का स्वागत करते हुये शुभकामनाये दी और उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय होने वाले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली पूरे वार्डो में पार्षद – महापौर पद के प्रत्याशी को पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतारेगी और जल्द ही पार्षद – महापौर पद की प्रत्याशी की सूची जारी होगी ।

वही पार्टी कार्यालय में कामरेड राकेश शर्मा, अंकित तिवारी, ब्लॉक सचिव अरुण सिंह, भगवान आश्रय नामदेव सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य के मौजूदगी में रामकेश जायसवाल, अनवर हुसैन, शांतनु शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...