सबके सर पर छत हो अपना खुद का हो पक्का मकान – सांसद श्रीमती रीति पाठक
प्रदेश सरकार शहरो एवं ग्रमीण अंचलो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है – विधायक श्री वैश्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत 884 एवं पीएम स्वनिधि योजना के 500 हितग्राहियो को मिला लाभ
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 12 मार्च 2021 को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जहा गरीबो के लिये कई योजनाये संचालित की जा रही है वही उनकी सबसे महत्वकांक्षी योजना गरीबो का खुद का पक्का मकान हो और उनके सर पर खुद की छत हो गरीबो के सपनो को साकार करने लिये “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत उनके लिये खुद आवास निर्माण कराने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है और वही प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2022 तक हर गरीब को उसका घर मिल सके ।

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य हो जो प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य प्राप्त करे और हर गरीब की तमन्ना होती है कि जब वह शाम को काम करके घर लौटे तो रात भर चैन से अपने घर मे सो सके और हर गरीब का सपना होता है कि उसके सर पर छत हो और उसका खुद का अपना पक्का मकान हो और इसके साथ ही गरीबो के उत्थान के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाये संचालित कर उन्हे लाभ प्रदान किया जा रहा है ।
उक्त आशय का उद्बोधन बैढन के रामलीला मैदान मे आयोजित “मिशन नगरोदय अभियान कार्यक्रम” के दौरान सीधी/ सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक के द्वारा दिया गया । उक्त
समारोह मे सिगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरों के विकास के लिए 70 हजार करोड़ रूपये की पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार की गयी है जिसमें शुद्ध पेयजल हेतु 15 हजार करोड़ रूपये सीवरेज व्यवस्था हेतु 10 हजार करोड़ रूपये स्वच्छता हेतु 10 हजार करोड़ रूपये सडकों के रख रखाव एवं निर्माण हेतु 10 हजार करोड़ रूपये स्ट्रीट लाईट एवं पार्किग हेतु दो हजार करोड रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है और वही कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वालो भाईयो के लिये 10 हजार रूपये ऋण बिना के प्रदान किया जा रहा ताकि कोरोना काल के दौरान बंद पड़े उनके व्यावसाय को गति मिल सके ।
वही देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगारिक सुविधाओ को बेहतर बनाने व आम जनो के समस्याओ के निराकरण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है और वर्तमान मे सरकार द्वारा विकास कार्यो को गति दी गयी है और उन्होने कहा आगे आने वाले समय मे और तेजी से विकास कार्यो को मूर्त रूप दिया जायेगा ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहरी गरीब लोगो को स्वयं का आवास दिलाने व शहरो मे अच्छी सड़के बिजली पानी सार्वजनिक प्रकाश आदि की व्यवस्था के लिये पंचवर्षीय कार्य योजना बनाकर राशि उपलब्ध करायी जा रही है ।
समारोह का आयोजन रामलीला मैदान बैढन मे सीधी/सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के अध्यक्षता एवं देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा के विशिष्ठ अतिथि एवं जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालीवय, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के गरिमामयी की उपस्थिति मे कन्या पूजन एवं महापुरूषो के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि आजादी के 75 वी वर्षगाठ को आजादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह तक संचालित किया जायेगा और उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्ट्रीट वेडर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी आजीविका मिशन सहित हितग्राही मूलक योजनाये अत्यन्त लोकप्रिय हुई है और आम जनो का योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ मिल रहा है और उन्होने कहा कि अधोसंरचना को गति देने के लिये सत्त रूप से प्रयास किये जा रहे है और वही नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह ने आये हुये अतिथियो का स्वागत करते हुये नगर निगम द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के संबंध मे अवगत कराया ।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बीरेन्द गोयल एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा के द्वारा अपने अपने उद्बोधन मे देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के संबंध मे अवगत कराया गया और वही मुख्यमंत्री के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित जन प्रतिनिधियो, आम जनो के द्वारा देखा एवं सुना गया।
विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण
नगरोदय अभियान के तहत दो करोड़ 63 लाख से निर्मित रामलीला मैदान के विकास कार्य एवं एनटीपीसी द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन लागत 1 करोड़ 6 लाख का लोकार्पण किया गया और वही कार्यक्रम के दौरान विकास पुस्तिका विमोचन किया गया और राष्ट्रीय परिवार सहायता अनुग्रह सहायता, शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया ।
उक्त अवसर पर सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, रजनीश पाण्डेय, संजीव अग्रवाल, डीएन शुक्ला, सीमा जायसवाल, विनीता कुशवाहा, लगनधारी बर्मा, सहित वरिष्ठ समाजसेवी सुदंर शाह, मधु झा, किरन सोनी, सरोज शाह आशा गुप्ता, लालजी शाह, गिरिजा पाण्डेय, संदीप चौबे, ध्रुव सिंह सहित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी वैश्य, आरके जैन, लेखाधिकारी सत्यम मिश्रा, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, जितेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, आवास विभाग से विकास श्रीवास्तव, पवन द्विवेदी सहित अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal