कारवाँ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 14 मार्च 2021 को दिन रविवार को प्रात: 6:00 राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढन से ऐतिहासिक मैराथन दौड़ का आयोजन होगा ।

जिसमे यह मैराथन दौड़ स्वच्छता पर आधारित है और आयोजन के तैयारियों का जायजा लेने आज प्रात: जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले रूट मार्ग का अवलोकन किये और वही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
21 किमी की दौड़ प्रात: 6:00 बजे राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम से प्रारंभ होकर सासन पॉवर कन्वेयर से वापस होकर बघेल पेट्रोल पम्प विंध्यनगर स्टेडियम वापस आयेंगे और 11 किमी की रूट स्टेडियम से प्रारंभ होकर माजन मोड़ से वापस बघेल पेट्रोल पम्प विंध्यनगर से वापस होकर स्टेडियम पहुंचेंगे और 5 किमी की दौड़ स्टेडयम से प्रारंभ होकर माजन मोड़ से वापस स्टेडियम आयेंगें और वही जिले में यह ऐतिहासिक दौड़ का आयोजन हो रहा है।
उक्त आयोजन के लिये कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, अधिवक्तागण सहित पत्रकारगणों से अपील किये हैं कि अपनी सहभागिता प्रदान करें और वही भ्रमण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम ऋषि पवार, निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढन अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विंध्यनगर राघवेंद्र द्विवेदी, यातायात प्रभारी दिपेंद्र सिंह, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, लेखा अधिकारी सत्यम मिश्रा, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal