बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर माड़ा थाना क्षेत्र के धरी गांव में फिर से एक और मौत से सनसनी फैल गयी वही धरी ग्राम में 35 वर्षीय युवक गिरधारी सिंह गोड़ पिता रेमंगल सिंह की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं ।

आपको बता दें कि 3 दिन पहले ही माडा के एक गांव में मां बेटे की धारदार हथियार से हत्या करके मौत के घाट उतार दिया था और अभी पुलिस मां बेटे की मौत की गुत्थी सुलझा नहीं पायी थी कि वही आज रविवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी और वही विगत दिवस हुयी माँ बेटे की हत्या मामले में पुलिस को अभी तक ठोस सुराग नहीं लगे हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal