Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम का अधिकारी बताकर सौर ऊर्जा में लगे बैट्री की चोरी करने वाले दो चोरो को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोरी के 4 बैट्री सहित मोटरसाइकिल जप्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEW//मोरवा:- सिंगरौली जिले में नगर निगम के फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे दो आरोपियों को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि पकड़े गए दोनों आरोपी खुद को नगर निगम का अफसर बताकर एनसीएल द्वारा लगाए गए सोलर पावर की बैट्री निकलवा कर ले जाते थे।

मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल द्वारा लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट की बैट्री निकालने वाले दोनो शातिर चोरो को पकड़ा है।आरोपी राहुल पाल निवासी मोहन पाल निवासी बरमानी व दिनेश प्रजापति पिता गोपी प्रजापति निवासी करैल दोनो ही आरोपी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते थे और बैट्री का ठगी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे लेकिन मोरवा पुलिस ने दोनो ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से 4 बैट्री व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई सभी की कीमत तकरीबन एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है जिसके बाद मोरवा पुलिस ने आरोपियों पर अपराध क्र 141/21 धारा 379 ता.हि. पंजीबद्व किया गया

उक्त कार्यवाही में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल,सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह,प्रधान आरक्षक अमर सिंह,अशोक सिंह,संतोष सिंह आरक्षक संजय सिंह परिहार व सैनिक कुंजराज सिंह शामिल रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...