Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

07 दिवस के अंदर मजदूरों का मजदूरी भुगतान न होने पर ए.आई.वाई.एफ. करेगा अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन – अरुणदेव पाण्डेय

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/03/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र उज्जैनी के सरपंच- सचिव के द्वारा मनरेगा के तहत पीसीसी सड़क व खेल मैदान इत्यादि कार्यों में लगे रहे 190 श्रमिको का मजदूरी भुगतान करीब 1 वर्ष से नहीं किया गया है जो मजदूरी मांगने पर ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत सहायक सचिव के द्वारा आज कल कह कर टाल दिया जाता रहा है और वही बार-बार मजदूरी मांगने पर पंचायत सहायक सचिव स्थानीय होने के नाते गाली – गलौज कर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जाती है जिसके संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कई बार पत्र लिखकर निवेदन किया जा चुका है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई जांच तक नहीं की गयी है ।

वही आज दिनांक 01/03/2021 को मजदूरो का मजदूरी भुगतान हेतु जिला कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया गया है और वहीं एआईवाइफ जिलाध्यक्ष अरुणदेव पाण्डेय ने बताया कि जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि 1 सप्ताह में उचित कार्यवाही की जायेगी ।

वही ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली इकाई जिलाध्यक्ष- अरुणदेव पाण्डेय ने बताया कि पत्र लिखकर मांग करते है कि उक्त पंचायत के मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल मनरेगा के मजदूरों का भुगतान कराया जाये जिससे कि उनका अन्य जगहों पर होने वाले पलायन को रोका जा सके अन्यथा संगठन मजबूर होकर 7 दिवस के अंदर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिये बाद होगा और वही जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...