बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देश के परिपालन मे चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत ब्लाक स्तरीय रोजगार 2021 को मेले का आयोजन 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे से शासकीय उतकृष्ट हायर सेकन्ड्री स्कूल चितरंगी के र्प्रगण मे आयोजित होगा ।
जिसके संबंध मे जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले मे संभावित नियोजक कंम्पनिया जिसमे आटो मोबाईल्स एसोसिएसन पीथमपुर, देवास एवं धार, वेल्स्पन इंडिया लिमिटेड गुजरात, वर्धमान यार्न मण्डीदीप भोपाल, सनोह इंडिया लिमिटेड, एसआईएस सिक्योरटी बैढ़न, फार्मा इंण्डस्ट्रीज पुणे गोवा, प्रगतिशील बायोटेक रीवा, एलआईसी बैढ़न, आदित्य बिड़ला केपिटल्स बैढ़न, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, उत्कर्ष कोशल केन्द्र इत्यदि कंम्पनिया रोजगार मेले मे शामिल होगी ।
उन्होने बताया कि ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 5वी, 8वी,10वी, 12वी, आईटीआई किसी भी ट्रेड से बी.ए, बीकॉम, बीएसी, बीबीए, बई, बीटेक, एमबीए किये है अपना आवेदन अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण की छाया प्रति दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड सहित अपने बायोडाटा के साथ प्रस्तुत कर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है और वही आवेदको की उम्र 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal