ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/02/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम – 2013” के अनुसार “मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना” के अंतर्गत पात्रता पर्ची के आधार पर लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकान नगर पालिक निगम सिंगरौली राजीव वार्ड क्र. 39 बैढन के कोटेदार द्वारा हितग्राहियो को बार – बार परेशान किया जाता है ।

वही हितग्राही बताते है कि कोटेदार द्वारा हर माह यह कहा जाता है कि राशन वगैरह पूरा अभी नही आया है और कभी – कभी मशीन हितग्राहियो का अगूंठा नही लेता है तो कोटेदार कहते है कि अगर किसी को दिक्कत है तो सीएम हेल्प लाइन में हमारा शिकायत कर दीजिये और वही कुछ हितग्राही से अंगूठा लगवाने के बाद भी हितग्राही को दुकानों का बार – बार चक्कर काटना पड़ता है और दुकान के सामने बैठे नजर आये और जबकि सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे शाम तक शासकीय मूल्य की दुकान खुला होना चाहिये था और वही अक्सर दुकान अधिकतर बन्द रहता है खबर लिखे जाने तक कोटा दुकान बंद रहा ।

वही हितग्राही बताते है कि हर माह में शासकीय उचित मूल्य दुकान का 5 से 7 दिन तक चक्कर काटने पड़ते है और साथ ही घर का काम वगैरह प्रभावित होता है वही बड़े मुश्किल से राशन मिल पाता है जिसमें पात्र हितग्राहियो में वृद्ध – विकलांग – दिव्यांगों को कोटा का चक्कर काटना पड़ता है ऐसे में हितग्राहियों कहना है कि यह 1 दिन की समस्या नहीं है हर माह की यही समस्या बनी हुई है और वही हितग्राही बताते हैं कि उक्त कोटेदार का कई जगह कोटा होने के कारण हीला – हवाली अक्सर की जाती है ।
कोटेदार का कहना है
वही कोटेदार से जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि अंगूठा वाली मशीन अभी 2 दिन से नहीं चल रहा है और 12:00 बजे के बाद दुकान खोलेंगे जहाँ पर आधा सैकड़ा से अधिक हितग्राही इंतजार में बैठे हुये देखे गये ।
जिले के संबंधित अधिकारी ने नही उठाया फोन ।।।
उक्त मामले में जिला खाद्य अधिकारी बीके शुक्ला के मोबाइल नंबर 9407041772 पर 3 बार कॉल के बाद जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal