Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आज के जनसुनवाई मे 285 लोगो ने दिया आवेदन कई आवेदको का हुआ मौके पर निराकरण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 285 लोगो ने अपनी समस्याओ को सुनाते हुये कलेक्ट्रेट सभागार मे जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया ।

वही कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा प्राप्त आवेदनो को गंभीरता पूर्वक समस्या को सुनते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियो के द्वारा कई आवेदन पत्रो का निराकरण कराया गया ।

वही निराकरण हेतु शेष बचे आवेदनो का समय सीमा मे निराकृत करने हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।

वही आज की जनसुनवाई मे गरीबी रेखा मे नाम जोड़ने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने, विद्युत बिल अधिक आने पर उनमे सुधार कराने, स्थानीय औद्योगिक कंम्पनियो मे रोजगार दिलाये जाने से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुये ।

उक्त जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिले के अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badbtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...