
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 18/02/2021 को विद्यालयो के शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सीएम हेल्प लाईन मे लंबित प्रकरणो के निराकरण सहित शिक्षको की उपस्थित सार्थक पोर्टल पर शत – प्रतिशत दर्ज कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता मे जिला पंचायत सभागार मे स्कूल एवं सर्व शिक्षा अभियान की बैठक आयोजित हुयी ।
कलेक्टर श्री मीणा ने पिछले वर्ष के हाईस्कूल एवं हायर सेकन्ड्री परीक्षा परिणाम की जानकारी लेने के पश्चात कहा कि अभी आगामी हाईस्कल एवं हायर सेकन्ड्री परीक्षा के समय मे लगभग दो माह शेष है हम सबको शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार लाने की आवश्यकता है और उन्होने कहा कि हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 80%एवं हायर सेकन्ड्री का परीक्षा परिणाम 90% लाने का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियो को मूर्त रूप देना है और उन्होने कहा कि जिन विद्यालयो मे अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के शिक्षको का आभाव है वहाँ पर व्हीसी के माध्यम से स्मार्ट क्लास संचालित कराये जाये और वही सभी संकुलो के अधिनस्थ विद्यालयो मे कार्यरत शिक्षको की उपस्थिति सार्थक एप पर शत – प्रतिशत दर्ज कराये और इसी को आधार मानकर शिक्षको का वेतन भुगतान किया जाये ।
कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन मे लंबित प्रकरणो का निराकरण निर्धारित समय मे संतुष्टि पूर्वक किये जाने का निर्देश दिया और बैठक के दौरान ब्लाक शिक्षा अधिकारी देवसर के द्वारा संतुष्टि पारक जबाव नही देने एवं कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये और साथ ही बैठक मे अनुपस्थित प्राचार्यो का एक दिन का वेतन काटने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया और वही सरई प्रचार्य का प्रभार दूसरे को दिये जाने का निर्देश दिया गया ।
कलेक्टर ने उपस्थित प्राचार्यो को निर्देश दिये कि प्रत्येक सप्ताह विद्यालयो मे टेस्ट लेकर टेस्ट परिणाम गुगल फार्म मे प्रस्तुत करे ताकि जो कमिया हो उनमे सुधार किया जा सके और जिन विद्यालयो मे बाउन्ड्री बाल या अन्य आवश्यकता अनुसार कार्य करने की आवश्यकता हो उसकी माग प्रस्तुत किया जाये।
उक्त बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. पाण्डेय, डीपीसी आर.के दुबे, रमसा प्रभारी पीएन सिंह सहित प्राचार्य गण, बीईओ, बीआरसी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal