ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन/विंध्यनगर क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर रोड गहिलगढ़ में विध्यांचल एनटीपीसी का राखड़ पाइप लाइन कल दिनांक 17/02/2021 की रात लगभग 11:00 बजे राख पाइप लाइन फूट जाने के कारण घरों के ऊपर राख के छींटे एवं पत्थर इत्यादि तेज बौछार होने के तांडव जैसा स्थिति देखने को मिला और वहीं स्थानीय बताते हैं कि राख पाइप लाइन फूटने के कारण राखड़ पानी खेतों व आधा अधूरे बने घर में जा चुका है और वही खेत मे लगे फसल नुकसान होने की संभावना बनी है पाइप लाइन के किनारे निवासरत लोग दहशत में जी रहे हैं ।
वही स्थानीय बताते है कि अगर हमारे साइड की तरफ से राखड़ पाइप लाइन फूटा होता तो हमारा घर गिर गया होता और यह 1 दिन की समस्या नहीं है आये दिन समस्या बनी रहती है और मौके पर ऐसा देखने को मिला है ।
वही चल रहे “स्वच्छ सर्वेक्षण -2021” के तहत उक्त नाला में गंदगी का अंबार लगा हुआ है साफ – सफाई कराने की अति आवश्यकता है और वही स्थानीयो ने मांग की है कि जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट हो और नुकसान की भरपायी किये जाने की मांग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal