बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन /बरगवां आज दिनांक 18/02/2021 को सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में रेल रोको आन्दोलन का आयोजन किया गया था जिसके तहत सिंगरौली जिले में भी इसका असर देखने को मिला ।

भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी की अगुवाई में संयुक्त मोर्चा द्वारा बरगवां में रेल रोको आन्दोलन का आयोजन सुबह 9:30 बजे किया गया।
वही रेल रोको आन्दोलन के दौरान सीपीआई, एटक, आल इंडिया यूथ फेडरेशन, महिला फेडरेशन, आल इंडिया किसान सभा सहित संयुक्त मोर्चा के अन्य संगठन शामिल रहे ।

रेल रोको आन्दोलन में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा बरगवां गेट से रेलवे स्टेशन तक रेल पटरियों को जाम किया गया और वही इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
आन्दोलन के दौरान सुबह 11 बजे संयुक्त मोर्चा द्वारा महामहिम राष्टपति के नाम स्टेशन मास्टर व तहसीलदार देवसर को ज्ञापन सौंपा गया ।
वही इसके साथ यह भी मांग की गयी कि सिंगरौली भोपाल, सिंगरौली-दिल्ली निजामुद्दीन एक्सप्रेस व कटनी चोपन पैसेंजर जो पूर्व में संचालित हो रही थीं इस समय वह बंद है जिसे पुन: संचालित कराये जाने की मांग की गयी और बरगवां रेलवे फाटक बंद होने से आवागमन लगातार बाधित होता है जिससे आम जनता को परेशान होती है और फाटक के पास ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज निर्माण की मांग की गयी और इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा 15 दिवस के अंदर पुन: ट्रेन संचालित करने का आश्वासन दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में का. संजय नामदेव, राजकुमार शर्मा, अरूणदेव पाण्डेय, अरविन्द शाह, शिवकली साकेत, प्रमोद नामदेव, बाबूलाल, हनुमान वैश्य सहित कई महिला – पुरूष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal