ब्रेकिंग न्यूज़: दिनांक 17/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिलेभर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में शासन की जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत नौनिहाल बच्चो के लिये पोषण आहार संचालित कर रहे समूह को विगत लगभग 3 माह से राशि भुगतान और खाद्यान्न नहीं मिलने से समूह संचालको को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
वही सम्बन्धित विभाग से खाद्यान्न सामग्री का आवंटन और राशि जारी न होने के कारण समूह संचालकों द्वारा बाजार के दुकानों से खाद्यान्न सामग्री वगैरह की खरीदी की जा रही है ।
जब कि विभाग द्वारा नियम है कि हर माह भुगतान व खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना चाहिये था ताकि पूरक पोषण आहार का वितरण सही ढंग से संचालित हो सके और वही जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ताकि नौनिहाल बच्चों के लिये यह महत्वपूर्ण योजना सुचारू रूप संचालित रहे और वही कठिनाइयों का सामना न करना पड़े ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal